गुर्जर समाज के युवा नेता छितरमल गुर्जर एवं पिंटू गुर्जर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जाट में गुर्जर समाज के आराध्य भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान का 1111वॉ जन्मोत्सव गुर्जर समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री देवनारायण की मंदिर पर पूजा अर्चना के पश्चात माता साडू व श्री देवनारायण की तस्वीर को एक सुसज्जित रथ में विराजमान करके बड़ी संख्या में उपस्थित गुर्जर समाज सहित सर्व हिंदू समाज के श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों द्वारा डी.जे. एवं बैंड बाजे के साथ सुमधुर भजनों की धुन पर नाचते गाते, श्री देवनारायण के जयकारे लगाते सभी प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो अति प्राचीन किले पर स्थित देवनारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर चांदनी चौक, बड़ा मंदिर,सदर बाजार,आसन चौक,गैर चौक,माली मोहल्ला होते हुए पुनःमंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। जहां महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम जाट में अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना,,, एमआईईसीएस द्वारा आयोजित मेला प्रदर्शनी का हुआ समापन