बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में 74 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रधानाचार्य नुपुर शर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और देश व समाज हित में रचनात्मक कार्य करने की बात कही। स्कूल के प्रबंधक नितिन कुमार मानव ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश को आजाद कराने के लिए किए गए संघर्षों से अवगत कराया और सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी। इस दौरान सभी बच्चों व अध्यापकों ने देश में अमन व शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रुचि, अल्पना, सादमनी, अनामिका, नताशा, शैली, श्रद्धा, स्वाति, पारुल, ईशा, महिमा, मनीषा, कविता, सृष्टि, रितिका आंचल, सुरभि आदि उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विजेता बना गेटवे इंटरनेशनल स्कूल सेंट एंजेल्स में धूमधाम से मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस