इंदौर मध्यप्रदेश। आमिर खान। प्रदेश के प्रशासन प्रमुख पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना।मध्यप्रदेश हो संपूर्ण अपराध मुक्त आज यहां संकल्प हम ले।कोई ना करें गलत काम जिससे हमारा परिवार हो परेशान संकल्प लें।नशे से बनाएं हम दुरी क्योंकि जीवन है अनमोल जीना है जरूरी संकल्प लें।मेरा देश मेरा मान है इसका नाम करूंगा विश्व में बुलंद संकल्प लें।संविधान पर चलुंगा संविधान का पालन करूंगा सच्चाई निष्पक्षता से कार्य करूंगा संकल्प लें। गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेशप्रिय साथियों,आप सभी गणतंत्र के सजग प्रहरी हैं। गणतंत्र का गौरव हैं। आपकी कर्तव्यपरायणता पर मुझे गर्व है। विषम परिस्थितियों में भी आपने हमेशा कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सक्रियता से कर्तव्य का निर्वहन किया है।नव वर्ष की शुरूआत सकारात्मक और गौरवान्वित करने वाली रही। आपने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को सुनियोजित ढंग से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। यह गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।हमारी वर्दी न सिर्फ हमारी पहचान है बल्कि यह हमारी निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और गरिमा का भी प्रतीक है।हम सभी मिलकर सदैव यह प्रयास करें कि इस वर्दी की चमक कभी फीकी ना पड़े।मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान आने वाली चुनौतियों के बीच आप सामाजिक सरोकारों को लेकरभी प्रतिबद्ध रहेंगे और दैनिक जीवन में ऐसे अवसर तलाशेंगे, जहां वंचितों की मदद की जा सके।हम संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए कर्तव्य पथ पर सदैव अडिग रहेंगे और देश भक्ति, जन सेवा के सूत्रवाक्य को सार्थक करेंगे।आप सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सुधीर कुमार सक्सेना पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में हुआ टीडब्लू न्यूज चैनल का शुभारम्भ. हल निकलेगा ; जितना गहरा खोदोगे, जल निकलेगा!!(आलेख : बादल सरोज)
You must be logged in to post a comment.