इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज यहां आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, भोजन, परिवहन, आवास आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एडीएम अजयदेव शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि खिलाड़ियों के सभी आवास स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर पूरी तरह साफ-सुथरी शौचालय की व्यववस्था हो। भोजन भी पूर्ण गुणवत्ता का मिले।
बैठक में बताया गया कि हर टीम के साथ इंदौर प्रशासन द्वारा एक-एक फिजियो थेरेपिस्ट की व्यवस्था की जायेगी। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. रामहरि मीणा को सौंपी गयी है। सभी आयोजन स्थलों और आवास स्थलों पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रहेगी। खिलाड़ियों तथा उनके साथ आने वाले ऑफिशियल तथा कोच आदि के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में निर्देश दिये गये कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे की किसी को भी कोई समस्या नहीं हो। इंदौर की गौरवशाली परंपरा हमेशा कायम रहना चाहिए। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने कहा कि सभी खिलाड़ी हमारे मेहमान है। उनका स्वागत इंदौर की परम्परा के अनुरूप किया जाये। आयोजन में किसी भी तरह की किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जायेगा।

बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने बैठक के पश्चात आयोजन स्थल बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में शौचालयों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर आयोजन के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एडीएम अजयदेव शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading