90 ग्राम एमडी के साथ युवक क्राईम ब्रांच एवं राजेंद्र नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा।https://youtu.be/8unquM3vIt0 निमिष अग्रवाल , डिसीपी क्राइम ब्रांच इन्दौर इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। विवेक मिश्रा। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, और वही आरोपी से पुलिस ने 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 05 लाख रुपए जब्त की है, आरोपी के विरुद्ध इंदौर गोतमपुरा, बडगोंदा सहित महाराष्ट्र , राजस्थान राज्य आदि में पशु चोरी, लड़ाई झगड़े , हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं.इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेतीमंडी के पास से मोटरसाइकिल से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए निकलने वाला है। जिस पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्रनगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम जहीरूद्दीन खान निवासी बड़गोंदा का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स मिला जिसके संबंध में पूछने पर आरोपी द्वारा कोई उचित जवाब नही दिया गया वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स” तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 05 लाख रुपए जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है.. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में 30 जनवरी से प्रारंभ होगा खेलों का महा-कुंभ। जोशीमठ की त्रासदी,(आलेख : राजेंद्र शर्मा)