इंदौर। खजराना मंदिर , राजवाड़ा, छप्पन और लालबाग नो व्हीकल जोन:
NRI सम्मेलन में 7 से 12 जनवरी तक एयरपोर्ट से बायपास तक ये रहेगा ट्रैफिक रूट.


1. दिनांक 07.01.2023 से 12.01.2023 तक सुपर कॉरीडोर से वायपास तक का लेफट रोड सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा ।

2. एयरपोर्ट से शहर की ओर आने जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस टी से मरीमाता चौराहा मार्ग से आ जा सकेगे एवं उज्जैन आने-जाने वाले वाहन मरीमाता, बाणगंगा, लवकुश चौराहा होते हुए आ जा सकेगें ।

3. सुपर कॉरीडोर से एमआर- 10 तरफ दिनांक 05.01.2023 से तक सभी प्रकार के माल वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

4. सांवेर से भारी माल वाहन क्षिप्रा से वायपास होते हुए शहर में आ जा सकेगें ।

5. सॉवेर तरफ आने वाले चार पहिया / दो पहिया वाहनों का एमआर-10 तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वे सीधे बाणगंगा एवं एयरपोर्ट की ओर जा सकेगें । इसी प्रकार बानगंगा से सीधे सॉवेर तरफ जा सकेगें ।



6. दिनांक 7, 8, 9, 10, 11, 12 जनवरी 2023 को राजबाडा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा । सामान्य यातायात / वाहनों का राजबाडा में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

7. दिनांक 7, 8, 9,10,11, 12 जनवरी 2023 को 56 दुकान नो व्हीकल जोन रहेगा ।

8. दिनांक 7, 8, 9, 10, 11, 12 जनवरी 2023 को खजराना गणेश मंदिर क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा।

9. दिनांक 7, 8, 9,10, 11, 12 जनवरी 2023 को सवारी बसों का रेडीसन चौराहा की ओर आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। सवारी बसे व्हाईट, पिपल्याहाना होते हुए बिचौली मर्दाना की ओर से शहर में आ जा सकेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading