देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की जरूरत, मजहबी कट्टरता से निपटने वैश्विक नीति बनानी होगी.जहां हिंदू वहां हम के संकल्प के साथ पूर्ण हुई विहिप के अंतरराष्ट्रीय बैठक.विहिप की प्रन्यासी मंडल की अंतरराष्ट्रीय बैठक में बोले आलोक कुमार. इंदौर मध्यप्रदेश। बेटमा। राहुल देवड़ा। देश में समान नागरिक सहिता लागू (कॉमन सिविल कोड) करने की जरूरत है। जब मुस्लिमों के लिए आईपीसी समान है तो सिविल कोड भी कॉमन अर्थात समान नागरिक संहिता होना चाहिए। इस्लाम के नाम पर एक वर्ग द्वारा हिंसा, लूट, बलात्कार आदि घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जो कि गलत है। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने केंद्रीय प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की बैठक में मीडिया से कहीं। पांच दिवसीय आयोजन अग्रसेन महासभा भवन में किया गया। उन्होंने आगे कहा कि आज मजहबी कट्टरता को परास्त करने का संकल्प लिया जाना चाहिए। इस कट्टरता के दुष्परिणामों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर समग्र नीति बनानी होगी। विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, संतों एवं समाज के चिंतकों के साथ मिलकर इसका डटकर मुकाबला कर रहा है दुनिया में जहां भी हिंदू रहते हैं, विश्व हिंदू परिषद उनके साथ है। मुंबई में हुई बैठक में आए 24 देशों से प्रतिनिधिकुमार ने बताया कि दुनिया के 200 से भी ज्यादा देशों में हिंदू रहते हैं। 30 से ज्यादा देशों में परिषद का प्रत्यक्ष कार्य है। हाल ही में मुंबई में हुई बैठक में 24 से ज्यादा देशों से हमारे प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मजहबी कट्टरता दुष्परिणाम और समाधान विषय पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन NRI सम्मेलन के चलते कुछ क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेंगे,राजवाडा मे 7से 12 जनवरी तक सामान्य वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित। गोल्ड मेडलिस्ट ज्योतिषाचार्य डॉ. आदित्य शुक्ला को विंध्य गौरव अवार्ड से किया गया सम्मानित।