नीमच, रतनगढ़, मध्य प्रदेश। निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़ की मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ विशेष खबर.
आखिर किसकी शह एवं मिलीभगत से रात के अंधेरे मे माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार पकड रहा है जोर.

नीमच, रतनगढ़, मध्य प्रदेश। सरकार को बेखौफ होकर अब तक लगा चुके हैं लाखों रुपए के राजस्व का चूना, खनिज,राजस्व व पुलिस विभाग बना मुकदर्शक.
रतनगढ़:- मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पारदर्शिता बताते हुए जहां मिट्टी के अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रही है।वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मे लिप्त कुछ कर्मचारियों के द्वारा सरकार की साख को बट्टा लगाने में कोई कौर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। ऐसा ही एक मामला पुरातत्व विभाग की धरोहर रतनगढ़ के अति प्राचीन किले को अवैध खनन माफियाओं द्वारा खोदकर पूरी तरह से खोखला कर देने का सामने आया है। सैकड़ों ट्राली मिट्टी के डम्पर बेचने के बाद भी क्षेत्र में मिट्टी खनन का अवैध कारोबार रात के अंधेरे में बेखौफ होकर लगातार किया जा रहा है।खनन माफियाओं के ऊपर प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने के चलते इनके हौसले बुलंदी पर है या यूं कहें तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी की मिलीभगत एवं सांठगांठ के चलते ही बेखौफ होकर मिट्टी के अवैध डंपरो का कारोबार जोर-शोर से जारी है।वरना आखिर ऐसा क्या कारण है कि राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग के आला अधिकारियों की कार्यवाही का डर इनके दिलो-दिमाग में बिल्कुल भी नहीं है। इसे हम जिम्मेदारो की मिलीभगत कहे या मिट्टी खनन माफियाओं पर मेहरबानी कि रात के अंधेरे में लगातार मिट्टी खनन कर बेचना जारी है।विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिट्टी माफिया रतनगढ़ किले पर स्थित कई जगहों से जेसीबी के द्वारा अवैध मिट्टी का खनन कर शासन को अब तक लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं।खनन माफियाओं की दिलेरी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हो की गत कुछ माह पूर्व भी मिट्टी का अवैध खनन करने की जानकारी मिडिया मे आने के बाद कस्बा पटवारी की नींद खुली और खनन व मिट्टी माफियाओं पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करते हुए मौके से लगभग 1 कि.मी.से भी दूर खाई खोदकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। जिससे इन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने खाई को पूरा भर कर पुनः अवैध खनन कर ₹4 से ₹5 हजार मे मिट्टी के डम्पर बेचने का कारोबार फिर से शुरू कर दिया। इन सबमें सबसे विचारणीय बात एक और यह सामने आई है कि वर्तमान में रतनगढ़ घाट के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है एवं आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।लैकिन भूमाफियाओं द्वारा साठगांठ कर उक्त मार्ग को रात्रि मे खुलवा कर अवैध डम्परों की आवाजाही रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक निर्बाध गति से चालू है। निश्चित रूप से अवैध मिट्टी के इस कारोबार में कस्बा पटवारी की संलिप्तता एवं मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता अब देखना यह है कि राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग इन मिट्टी माफियाओं के ऊपर क्या कार्यवाही करते हैं।



शिवानी गर्ग एसडीएम जावद कहना-….
बायपास रास्ता कलेक्टर महोदय सहित सभी अधिकारियों के संज्ञान में है,अगर इसके अलावा अवैध खनन कर मिट्टी को बेचा जा रहा है तो निश्चित तौर पर जांच होगी।मामले में अगर सच्चाई पाई जाती है तो किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading