इंदौर मध्यप्रदेश। विनी आहूजा। कलेक्टर महोदय जिला इन्दौर, इलैया राजा टी के आदेश एवम सहायक आबकारी आयुक्त इन्दौर मनीष खरे के निर्देशानुसार व नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुदगल , सजि आअ आर के निगम के निर्देशन में दिनांक 25.12.2022 को दौराने गश्त मुखबिर सूचना के आधार पर स्काई लक्झरिया के सामने चार पहिया वाहन फोर्ड इको स्पोर्ट क्रमांक MP 09 WF 4096 को रोककर तलाशी लेने पर 02 पेटी ओकेन ग्लो व्हीस्की बरामद होने पर वाहन चालक रजनीकांत उम्र 33 साल निवासी निपानिया इंदौर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । जप्त शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 9,30,000/- है। उक्त कार्यवाही वृत मालवामिल “ब” के उप निरीक्षक महेश पटेल के द्वारा की गई । कार्यवाही में आरक्षक अरविंद शर्मा और विपुल खरे की भूमिका सराहनीय रही।आबकारी द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उठो जैनियों नींद से जागो अब वक्त नहीं खोने का – विज्ञान सागर महाराज आखिर किसकी शह एवं मिलीभगत से रात के अंधेरे मे माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार पकड रहा है जोर.
You must be logged in to post a comment.