इंदौर मध्यप्रदेश। आरोपी के गिरफ्तारी पर उदघोषित था ₹3000 का इनाम।इंदौर – पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में फरार एवं 3000 रु के इनामी बदमाश को पकड़ा गया है।पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा वीरचंद की सूचना के आधार पर थाना एम.जी.रोड़ के अपराध धारा 376, 323, 506 भादवि के फरार आरोपी कौस्तुभ सिगारे उम्र 31 साल निवासी बाणगंगा मेन रोड इंदौर जो कि घटना के बाद से ही फरार हो गया था को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इतना दिमाग सही फरार था जो काफी प्रयासों के बाद भी पकड़ में नहीं आने से, पुलिस उप आयुक्त जोन-3 श्री धमेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 3,000/- रू. का ईनाम घोषित किया गया था। जिसे आज पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को सेन्ट्रल जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एमजी रोड़ निरी संतोष सिंह यादव, उनि टीना शुक्ला, प्र. आर. 1236 अनिता प्रआर.656 शराफत अली, प्रआर.2753 ईश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रवासी भारतीय सम्मेलन, व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली हेतु आयोजित प्रशिक्षण. चीन में कोरोना के बाद WHO की टेंशन, और भारत में कहा क्या हुआ जानें. भारत जोड़ो यात्रा पर भी टिप्पणी.