चीन में कोरोना की तबाही से बढ़ी WHO की टेंशन.
चीन में कोरोना के कहर को देखकर दुनियाभर की सांसें थम सी गई हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन में अगले साल आ सकता है कोरोना विस्फोट और 10 लाख से अधिक मौतें हो सकती है..!
ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि वह चीन से जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद से वहां तेज रफ्तार से फैल रहे कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर बहुत चिंता की बात हैं.  डब्ल्यूएचओ ने कहा कि चीन में दोबारा कोरोना फैलने से जुड़ी जानकारी और आंकड़ें देने चाहिए.  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस ने चीन से कोरोना के सही आंकड़े देने और इसके प्रसार को लेकर जानकारी मांगी है. लेकिन अभी एजेंसी इस मामले से अधिक वाकिफ नहीं है इसलिए डब्ल्यूएचओ को चीन में कोरोना की गंभीरता, विशेष रूप से अस्पतालों की स्थिति पर विस्तार में जानकारी की जरूरत है ताकि वह जमीनी हकीकत से रूबरू हो सकें की क्या स्थिति है.  कुछ वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी भी दी है कि चीन में जिस तरह से कोरोना का फैल रहा है, वहां कोविड-19 के नए वेरिएंट के फैलने का भी खतरा  बना हुआ है…!

चीन में रोजाना 10 लाख कोविड केस दर्ज….!
चीन में लगभग 5000 मौतें हो रहीं.  चीन में कोरोना की स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रहीं.  ब्लूमबर्ग में एक आकलन के हवाले से बताया गया कि चीन में रोजाना 10 लाख कोरोना केस और 5000 मौतें देखने को मिल रही.  लंदन स्थित रिसर्च फर्म Airfinity Ltd के मुताबिक, जनवरी में स्थिति और भी बिगड़ सकती है और रोजाना 37 लाख केस आ सकते हैं…! 
जबकि आधिकारिक रूप से चीन ने बुधवार को महज 2,966 केस रिपोर्ट किए और दिसंबर की शुरुआत से अबतक 10 से भी कम मौतें दिखाई गई.

शिवसेना प्रमुख.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए सरकार ने COVID-19 की मदद ले रही सरकार : शिवसेना मुखपत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कोरोना नियमों का पालन करने को कहा था. मांडविया ने कहा कि ‘अगर नियमों का पालन नहीं हो सकता तो यात्रा रद्द कर दें.’ इस पर कांग्रेस के साथ-साथ अब शिवसेना भी केंद्र सरकार को घेर रही है. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया, “राहुल की यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है. सरकार इसे साजिशों से नहीं रोक सकी तो कोरोना का सहारा ले रही है.

भारत देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए .
राजधानी दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,515 पर हो गई है, जब कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई.

भारत में ओमीक्रोन सब वैरिएंट BF.7 की दस्तक , 3 मामले आए सामने.
चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीएफ.7 के तीन मामले भारत में भी सामने आए . आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी की गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था.अब तक गुजरात से दो मामले सामने आया , जब कि ओडिशा से एक मामला सामने आया.

भारत में कोराना से डर.!
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैंडम जांच शुरू कर दी गई.
चीन में कोरोना के मामले ओमीक्रोन के सबवेरिएंट BF.7 के कारण बढ़े हैं. वहीं अब इसका असर भारत में भी दिखने  देने लगा है,  केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत में कोरोना की स्थिति पर अहम बैठक की जिसने स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम  उठाते हुए. चीन से आने वाले हर शख्स की एयरपोर्ट पर ही जांच की जाएगी.
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों से यह भी पता चला कि देश के हवाई अड्डों पर आज से ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग लेना शुरु कर दीया गया है.

ताजमहल

अब बिना कोरोना  टेस्ट के ताजमहल में प्रवेश नहीं.
कोरोना के डर से..!  बिना कोविड टेस्ट के ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने  कोरोना को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें अधिकारियों से भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग के बारे में जागरूक  कराने की बात कही.  इस दौरान हर पॉजिटिव मामले की जीनोम सीक्वेसिंग करने का  भी निर्देश दिया  और ही कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए . और भारत के सबसे बड़े टूरिस्ट अट्रैक्शन ताजमहल को भी कोविड अलर्ट पर.
जिसको ध्यान में रखते हुए परिसर में पर्यटकों को बिना कोरोना जांच के एंट्री की इजाजत नहीं दी।

वाराणसी में मां गंगा की अर्चना मास्क लगाकर की. कोरोना ने बढ़ा दिया सतर्कता, अर्चकों ने मास्क लगाकर की मां गंगा आरती की . वाराणसी में सीएम योगी की अपील का असर दिखाने को मिल.  वाराणसी के अस्सी घाट पर अर्चकों ने मास्क लगा कर मां गंगा आरती की ।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने निशाना साधा.
उद्धव ठाकरे गुट ने निशाना साधा की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए ‘सरकार ने  कोरोना वायरस’छोड़ा,  स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना का हवाला देते हुए राहुल गांधी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को स्थगित करने का आग्रह किया . राहुल गांधी ने तो इसके लिए साफतौर से इनकार कर दिया है.
वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा. केंद्र सरकार राहुल गांधी की यात्रा से डरी हुई है.
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे कर लिए और बड़े पैमाने पर जन समर्थन प्राप्त कर रहे हैं. सरकार इसे रोक नहीं पाई है . वहीं अब ऐसा लगता है कि केंद्र  सरकार ने ‘कोविड – 19’ वायरस छोड़ा दिया हैं.

कर्नाटक सरकार ने घर के अंदर भी मास्क पहनना किया है अनिवार्य .
कोविड-19 । कर्नाटक सरकार ने घर के अंदर भी मास्क पहनना अनिवार्य किया है.  यही नही .. साथ ही फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर जांच कराने का आदेश दिया. और इससे पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू करने का फैसला लिया था .

गुजरात भावनगर में चीन से आए एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव.
गुजरात भावनगर में चीन से आए एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला. युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया . युवक के पॉजिटिव लक्षण बताते हुए बीएफ.7 की जांच के लिए गांधीनगर  सैंपल भेजा दिया गया है.
दो दिन पहले 34 वर्षीय एक व्यक्ति चीन से भावनगर आया था. उसके साथ फ्लाइट में आए लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है. युवक शंघाई, हांगकांग और मुंबई के रास्ते भावनगर आया था.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading