इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।
आरोपी के द्वारा जिला उज्जैन के थाना देवासगेट क्षेत्र से दिया था वाहन चोरी की वारदात को अंजाम।*

आरोपी के कब्जे से चोरी किया बजाज पल्सर दोपहिया वाहन बरामद।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधि, लड़ाई–झगड़े जैसे 03 गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।



इंदौर – क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोर व्यक्ति , चोरी की मोटर साईकल सस्ते में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है।, जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबीर के बताये स्थान से घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी आदर्श उर्फ़ भय्यू सुरिला नामदेव निवासी छोटा बांगड़दा रोड इंदौर को पकडा ।

आरोपी से मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जिला उज्जैन के थाना देवास गेट क्षेत्र एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकारा, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा थाना देवास गेट जिला उज्जैन पर पहले से धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था ।

आरोपी के कब्जे से दोपहिया वाहन बरामद संबंधी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना देवास गेट जिला उज्जैन के द्वारा की जा रही है ।
आरोपी से पूछताछ पर इंदौर शहर की अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading