इंदौर मध्यप्रदेश। थाना चंदन नगर क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हबला उर्फ अब्दुल हुसैन को पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया एक साल के लिए जिला बदर* बदमाश के विरुद्ध थाना चंदन नगर एवं अन्य थानों पर पंजीबद्ध हैं 03 दर्जन से भी अधिक अपराध । इंदौर – थाना चंदन नगर के कुख्यात बदमाश हबला उर्फ अब्दुल हुसैन निवासी चंदन नगर इंदौर आदतन अपराधी है, जिसकी विरुद्ध थाना चंदन नगर एवं अन्य थानों पर 03 दर्जन से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए थाना चंदन नगर द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के उपरांत भी इसके आपराधिक कृत्यों में कमी नहीं आई। अतः उक्त बदमाश के विरुद्ध थाना चंदन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला बदर का प्रतिवेदन पुलिस कमिश्नर महोदय इंदौर के समक्ष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जिस पर जांच एवं विचारण उपरांत पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा कार्यवाही करते हुए बदमाश हबला उर्फ अब्दुल हुसैन को 01 वर्ष के लिए इंदौर शहर एवं देहात की सीमा एवं उससे लगे जिले उज्जैन, देवास, धार, खंडवा, खरगोन से जिला बदर करने का आदेश किया। जिसे बदमाश हबला को तामील कराया जाकर कार्यवाही की गई हैं।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्दन नगर निरीक्षक अभय नेमा, प्रआर विजय कटारे एवं आरक्षक शिवराम एवं सैनिक अंकित बागोरा की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्यवाही. करो, करो, जल्दी गर्व करो..!