इंदौर मध्यप्रदेश। डायल-100 की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने हेतु, ज़ोन स्तरीय पुलिस अधिकारियों के लिए किया गया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन। इंदौर- 16 दिसंबर 2022- किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यरत डायल-100 सेवा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से, इंदौर जोन के 8 जिलों के पुलिस अधिकारियों के लिए एक ज़ोन स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 16.12.22 को न्यू पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के सभागार में किया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के दिशा निर्देशन व पुलिस उपायुक्त (आसूचना/मुख्यालय) रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन इन्दौर सुनील राजोरे की उपस्थिति में इन्दौर जोन के 8 जिलों के थाना प्रभारी / सहायक थाना प्रभारी सम्मिलित हुए । उक्त सेमीनार में कार्यक्रम 6 पुलिस अधिकारियों द्वारा डायल 100 सेवा को अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाने हेतु व्याख्यान दिये गये साथ ही समस्त थाना प्रभारियों से डायल 100 में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव प्राप्त किये गये। उपरोक्त सेमीनार में व्याख्याता के रूप में आये राज्यस्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल 100 भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक रेडियो डायल 100 एस.के गुप्ता, निरीक्षक रेडियो देवेन्द्र सिंह परिहार, एवं उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह रघुवंशी द्वारा डायल 100 सेवा के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सेमीनार में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले निरीक्षक विश्वजीत सिंह परिहार, उप नरीक्षक अनीता तोमर एवं उप निरीक्षक प्रकाश शाही को पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन इन्दौर द्वारा सम्मनित भी किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन इन्दौर सुनील राजोरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रेडियो सुभाष सिंह व कंट्रोल रूम का स्टाफ उपस्थित रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने एसपीसी कैडेट्स को, इंफोसिस कैंपस का औधोगिक भ्रमण किया. एक “समृद्ध और जीवित लोकतंत्र” में प्लांटेड षडयंत्र
You must be logged in to post a comment.