इंदौर पुलिस ने एसपीसी कैडेट्स को, इंफोसिस कैंपस का औधोगिक भ्रमण करवाकर, नई तकनीकों एवं इनमें भविष्य की संभवनाओं से करवाया अवगत।नेशनल जेंडर कैंपेन (नई चेतना) अभियान के तहत स्कूल की बच्चियों के आर्थिक विकास एवं कौशल उन्नयन के उद्देश्य को ध्यान मे ंरखते हुए करवायी, आईटी कंपनी इंफोसिस की विजिट।इंदौर – इस महाअभियान के तहत महिलाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (आसूचना/मुख्यालय) रजत सकलेचा एवं अति.पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) प्रमोद सोनकर तथा एसपीसी की नोडल अधिकारी व अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे उक्त अभियान के तहत तथा जिला इन्दौर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के संचालन के तहत किये जा रहे कार्याे के अंतर्गत, इंदौर पुलिस की निरीक्षक राधा जामोद व उपनिरीक्ष श्री शिवम ठक्कर की टीम ने एसपीसी योजना से जुड़़े सीएम राईज स्कूल शास. नवीन मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय इन्दौर की छात्राओं एवं शासकीय संगम नगर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को कौशल उन्नयन एवं उन्हें वर्तमान समय की तकनीकी विषयों से अवगत करवाने के उद्देश्य से सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस कंपनी की इंडस्ट्रियल विजिट करवाई गयी। जिसमें इंफोसिस कंपनी की ओर से इंदौर ऑफिस की हेड मनीषा साबुजी और उनकी टीम के बालकृष्ण चावलिया व शुवांकर ने पूरी कंपनी का भ्रमण करवाते हुए, वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है और आईटी सेक्टर के माध्यम से हर प्रकार के तकनीकी को हम नई उचाईयों तक ले जा सकते है, ये बताते हुए, उन्हें इस क्षेत्र में भविष्य के सुअवसरों से भी अवगत करवाया गया। साथ ही ष्पदविेल ेचतपदह ंचचष् का आप सभी आपके लर्निंग में किस प्रकार उपयोग कर सकते है की जानकारी दी गयी । बच्चों ने भी इस अवसर का लाभ उठाते हुए, वहां की हर कार्यप्रणाली और उनकी बातों को बारिकी से समझा और अपने मन में आ रहे सभी प्रश्नों को पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस दौरान इंदौर पुलिस की टीम के साथ शास. नवीन मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय इन्दौर के नोडल शिक्षक सिद्धार्थ सेठ, महिमा यादव एवं शासकीय संगम नगर हाई स्कूल की नोडल शिक्षिका विनिता खंडेलवाल व स्कूल का स्टाफ भी बच्चों के साथ उपस्थित रहा और सभी ने इंदौर पुलिस के सहयोग से प्राप्त उक्त करियर ओरिएंटेड विजिट के लिये पूरी टीक का आभार व्यक्त किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पांच जुआ सट्टा संचालित करने वाले आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, डायल-100 की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए।
You must be logged in to post a comment.