इंदौर मध्यप्रदेश। शास. कन्या उ. मा. विद्यालय राजेन्द्र नगर में पहुंची इंदौर पुलिस की टीम। नेशनल जेंडर कैंपेन (नई चेतना) के तहत दी उन्हें, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के विशेष अधिकार व उनके साथ होने वाले शोषण व भेदभाव तथा इनकी रोकथाम के संबंध में जानकारी।इंदौर- दिनांक 05 दिसंबर 2022 – महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव एवं हिंसा उन्मूलन के संबंध में लोगों में जनजागृति लाने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नेशनल जेंडर कैंपेन “नई चेतना” इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) निमिष अग्रवाल एवं अति.पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) प्रमोद सोनकर व अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज एवं संस्थान और बस्तियों/ कालोनियों में लोगों के बीच पहुंचकर, उन्हें महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनकी सुरक्षा व अधिकारों आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें इन अपराधों के प्रति जागरूक कर रहे है। इसी कड़ी में आज दिनांक 05.12.22 को इंदौर पुलिस की निरीक्षक राधा जामोद की टीम ने शा.क.उ.मा.विद्यालय राजेन्द्र नगर में पहुंचकर छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध से होने वाले अपराधों एवं उनके साथ होने वाले भेदभाव व उत्पीड़न और इसके उन्मूलन के संबंध में आदि बातों के बारें में बतातें हुए, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।इसके साथ ही महिलाओ के विशेष अधिकार व सुरक्षा के प्रावधान बताते हुए, उनके साथ शोषण/ उत्पीड़न होने पर शिकायत कहाँ और किस प्रकार करना है बताया और उन्हें पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन व योजनाओं आदि के बारें भी अवगत करवाया गया। टीम ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के उपाय के तहत सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी बताई गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “शासकीय लॉ कॉलेज में एबीवीपी की साज़िश का शिकार हुए प्रोफ़ेसर… जांच के लिए ट्वीट किया .. फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस की छापे मार कार्यवाही…