राकेश सिंह यादव प्रदेश सचिव कांग्रेस. इंदौर, मध्यप्रदेश इंदौर “शासकीय लॉ कॉलेज में एबीवीपी की साज़िश का शिकार हुए प्रोफ़ेसर “षड्यंत्र पूर्वक विवादित किताब को लायब्रेरी में रखा गया” “2014 में रेग्युलर तौर पर एलएलएम की लायब्रेरी में लायी गई किताब पर बवाल करना राजनैतिक षड्यंत्र “दर असल पूरा मामला शासकीय लॉ कॉलेज में एक विवादित किताब के हिस्से को लेकर कॉलेज के कुछ प्रोफ़ेसरों को षड्यंत्र कारी नीति से निशाना बनाने का है।सूत्रो के अनुसार षड्यंत्र एबीवीपी के ऐसे छात्र नेताओं ने रचा हैं जो की लॉ कॉलेज में अनैतिक रूप से एडमिशन लेना चाहते थे एडमिशन ना होने पर ये चक्र चला।म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि शासकीय लॉ कालेज के पॉंच प्रोफ़ेसर एंव कॉलेज के प्राचार्य रहमान के खिलाफ शिक्षा माफिया ने षड्यंत्र रचकर रास्ते से हटाने की कोशिश की हैं। एव धार्मिक उन्माद का सहारा लेकर शिक्षा के मंदिर की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा हैं।उल्लेखनीय हैं की इस बार सबसे ज़्यादा बीए एलएलबी में प्रवेश का दबाव था।लेकिन लॉ कालेज में समस्त नियमों का पालन कड़ाई से कराया गया ।इस वजह से कुछ एडमिशन के नाम पर दलाली करने वाले छात्र नेताओं के निशाने पर यह कार्य कररहे हैं।इसकी वजह से प्रोफ़ेसरों पर ग़लत आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया हैं। प्रदेशसचिव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मॉंग की हैं की कॉलेज के सीसीटीवी फ़ुटेज की जॉंच निष्पक्ष एजेंसी से कराकर यह पता करना चाहिए की इस विवादित बुक को लायब्रेरी में किसने खोजकर विवाद बनाने की कोशिश की हैं।जबकि एलएलएम की लाइब्रेरी में सैकड़ों किताबें लॉ से संबंधित हैं फिर कैसे इस किताब को खोजकर विवाद को पैदा किया गया।जबकि यह बुक 2014 से लायब्रेरी में हैं ।इस किताब से एलएलएम में नियमित पढ़ाया भी नहीं जाता हैं।इसलिए यह जॉंच का विषय हैं क्युकी लॉ कॉलेज का माहौल बिगाड़ने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत षड्यंत्र रचा गया हैं।इसमें डीएवीवी के एक प्रोफ़ेसर की प्रमुख भूमिका है।प्रदेशसचिव यादव ने मॉंग की हैं की किसी भी प्रोफ़ेसर एंव प्राचार्य का इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।एंव इनको।तत्काल पद पर वापस लिया जाना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विवेक सिंह हाई कोर्ट एडवोकेट इंदौर,स्टेट बार कौंसिल ऑफ़ मध्य प्रदेश के चेयरमैन चुने गए । शास. कन्या उ. मा. विद्यालय राजेन्द्र नगर में पहुंची इंदौर पुलिस की टीम।