इंदौर मध्यप्रदेश। फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वालों के विरुद्ध पुलिस थाना पलासिया की छापामार कार्यवाही।देह व्यापार संचालित करने वाले संचालक एवं लिप्त 02 महिलाओ व तीन अन्य पुरुष सहित कुल 06 आरोपी, पुलिस की गिरफ्त में।इंदौर – क्षेत्र में वैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु की जा रही कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी संजय सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक फ्लैट में अवैध रूप से अनैतिक व्यापार संचालित हो रहा है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सरस्तव अपार्टेमेन्ट के फ्लेट नं.202 सेकण्ड फ्लोर आनंद बाजार चौराहा के पास इन्दौर पर जाकर दबिश देकर संचालक व देह व्यापार मे लिप्त 02 महिलाओ व अन्य 03 आरोपियो को पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम 01.राजेश मिश्रा निवासी श्रीनगर एम आई जी इन्दौर 02.इब्राहिम शेख निवासी अशरफी नगर खजराना, 03. राहुल दुबे निवासी उषा नगर, 04 दीपक पटेल निवासी पिपल्दा व दो महिला आरोपी को गिरफ्तार कर देह व्याापार अधिनियम की विभीन्न धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है, क्या आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।आरोपी राजेश मिश्रा के द्वारा बताया गया है कि वह मजदूर वर्ग के लोगों से संपर्क कर अपने ग्राहक बनाता है तथा सस्ते में उक्त सुविधा उपलब्ध कराता है। आरोपी से प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस, उनि दिनेश कलेश,उनि सुशीला वर्मा ,प्र.आर.1749 देवेन्द्र सिंह,प्र.आर.3096 अमरराजसिंह चौहान, आर.3315 इमरत यादव , महिला आर.1699 ललिता , महिला आरक्षक 3415 पिंकी की सराहनीय भुमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शास. कन्या उ. मा. विद्यालय राजेन्द्र नगर में पहुंची इंदौर पुलिस की टीम। इंदौर में आतंकियों से मुठभेड़ के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किया.