पुलिस थाना सदर बाजार ने गुम हुई 15 वर्षीय बालिका को 24 घण्टो के अंदर ही दस्तयाब कर किया परिजनों से मिलाया।इंदौर – पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा द्वारा 15 वर्षीय गुमशुदा को मात्र 24 घण्टो को अंदर ही दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना सदरबाजार पर दिनांक 01.12.2022 को थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी फरियादित के द्वारा थाना आकर शिकायत करते. अपने 15 साल की बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना बताया था। जिस पर थाना सदरबाजार पुलिस द्वारा धारा 363 भादवि. पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अपह्ता की तलाश शुरू की गई।प्रकरण की विवेचना के दौरान टीमों को अपह्रता /गुमशुदा उम्र 15 साल की तलाश हेतु संदिग्ध स्थानो पर रवाना कर के आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. फुटैज घंगाले गये तथा लोगो से पूछताछ की गयी। और त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण की अपह्ता को 24 घन्टे के भीतर दस्तयाब किया गया।दस्तयाब करने के उपरांत अपहर्ता/गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर गुमशुदा के परिजनों ने पूरी इंदौर पुलिस की टीम को हृदय से धन्यवाद दिया गया।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सदर बाजार निरी, सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनि किशोर बागड़ी, उनि. नारायण सिहं डामोर, प्र. आर 2427 राजू बघेल, म.आर.2953 प्रिया की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच इंदौर ने कराए 11,29,888/- रूपये वापस , आवेदक की शिकायत पर. विवेक सिंह हाई कोर्ट एडवोकेट इंदौर,स्टेट बार कौंसिल ऑफ़ मध्य प्रदेश के चेयरमैन चुने गए ।