आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच इंदौर ने कराए 11,29,888/- रूपये वापस। अनावेदक ने बायो डीजल उपलब्ध कराने के नाम पर लिए थे आवेदक से रूपये।अनावेदक के द्वारा आवेदक को न तो बायो डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था, न ही पैसे वापस किए जा रहे थे।इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर में इंदौर जिले में स्थित पेट्रोल पंप के मालिक आवेदक सुधीर कुमार के द्वारा उनके साथ हुई धोखाधडी की शिकायत की थी ।आवेदक से शिकायत की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि आवेदक को बायो डीजल की आवश्यकता होने पर अनावेदक शेरा कबीर सय्यद (फ्यूचर जनरेशन फ्यूल प्रा.लि) पता शेखर इनक्लेव पलासिया चौराहा इंदौर से संपर्क करते 14 हजार लीटर बायो डीजल उपलब्ध कराने के नाम पर आवेदक से 11,29,888/– रुपए प्राप्त कर, अनावेदक शेरा कबीर सय्यद के द्वारा आवेदक को न तो बायो डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था न पैसे वापस किए जा रहे थे ।जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल द्वारा शिकायत के आधार पर अनावेदक से संपर्क कर 11,29,888/– आवेदक को सकुशल वापस कराए गये। आमजन को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड होने पर घटना की सूचना अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर सूचित करे । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस द्वारा महिला की दिनदहाडे की गई हत्या के सनसनीखेज अंधे कत्ल का किया खुलासा। पुलिस की सराहनीय कार्य गुम हुई बच्ची को परिजनों से मिलवाया।