इन्दौर पुलिस की बड़ी सफलता
इन्दौर शहर के राजवाडा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में।

बदमाश ने पहचान छिपाने के लिए डाक के माध्यम से व्यापारी को भेजा था धमकी वाला लेटर।

इंदौर – दिनांक 17/11/2022 को फरियादी अजय जैन पिता प्रेमचंद जैन उम्र 34 वर्ष निवासी बियाबानी इन्दौर व्यवसायिक पता प्रोफेसर कालोनी सपना संगीता रोड इन्दौर ने थाना जूनी इन्दौर पर एक लेखी शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमे लेख किया गया था कि नबम्बर माह के अंतिम सप्ताह में इन्दौर शहर बम धमको से दहल उठेगा, शहर में जगह जगह बम विस्फोट होंगे एवं राजवाडा को खास निशाना बनाया जायेगा उक्त शिकायत पर थाना जूनी इन्दौर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर द्वारा उक्त अज्ञात बदमाश की तत्काल तलाश कर गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जिसके अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-4 आर. के. सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर प्रशांत चौबे, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर दीशेष अग्रवाल व थाना प्रभारी जूनी इन्दौर योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में पृथक पृथक पुलिस टीम बनाकर अज्ञात बदमाश की तलाश हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु लगाया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान करीब 15 से अधिक शहरों व कस्बो में अज्ञात बदमाश के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा इन्दौर उज्जैन, नागदा देवास शहर के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा विभिन्न शहरो के रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सराय, गुरूद्वारा होटल, लाज एवं अन्य संभावित स्थानो पर बदमाश द्वारा की गई घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई जिससे ज्ञात हुआ कि उक्त घटना दयासिंह उर्फ दयालसिंह द्वारा की गई हैं क्योंकि दयासिंह आवारा किस्म का व्यक्ति होकर खाना बदोश है जिसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं हैं वह जहां भोजन मिले वहां खाकर सो जाता हैं जिसके कारण उसकी तलाश की जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका था। जिसकी तलाश के लिए मुखबिर पाबंद किये गये। इसी दौरान दिनांक 24/11/2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश दयासिंह नागदा शहर में रेल्वे स्टेशन के पास दिखाई दिया हैं जिसपर सतत निगरानी रखते हुए नागदा पुलिस को सूचना दी गई जिनके द्वारा बदमाश को हिरासत में लिया गया एवं जूनी इन्दौर से पुलिस टीम तत्काल नागदा के लिए रवाना की गई बाद बदमाश दयासिंह उर्फ दयालसिंह उर्फ प्यारासिंह उर्फ नरेन्द्रसिंह पिता कल्याण सिंह उम्र 69 साल निवासी छोटा घोसियाना मलिकमऊ रोड रायबरेली उत्तरप्रदेश को नागदा से गिरफ्तार किया गया हैं। बदमाश से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक सतीष गौड़, प्रधान आरक्षक अनिरुद्ध सिंह सिसोदिया, आरक्षक विनीत सिंह राजपूत, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आरक्षक आशीष शर्मा की विशेष भूमिका रही ।

दुर्लभ वन्य जीव कछुओं की तस्करी करने वाले तस्कर, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में पकड़ाए।

तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है कछुओ का प्रयोग, आरोपी इन्हें अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से मुहमांगी कीमत में बेचने वाले थे।

अन्तराष्ट्रीय बाजार में लाखो रुपए कीमत हैं, दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की।
आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव(संरक्षण) अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही ।

जिला इंदौर में वन्य जीवों व प्राणियों की तस्करी को रोकने हेतु इन गतिविधियों मे लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त इंदौर शहर हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर के द्वारा दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (प्रभारी अपराध शाखा एवं यातायात प्रबंधन) महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) गुरू प्रसाद पाराशर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अपराध शाखा के द्वारा कार्यवाही करने हेतु अपराध शाखा टीम को लगाया था ।

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले तस्कर कछुओ को लेकर विजयनगर क्षेत्र में घूम रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक करते क्राइम ब्रांच टीम व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा व नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.धनंजय पिता अमोल नगरकर उम्र 22 साल निवासी अरण्य नगर स्कीम 78 थाना लसूडिया 2. वरुण पिता ओमप्रकाश नैयर उम्र 35 साल निवासी महालक्ष्मी नगर थाना लसूडिया इंदौर* बताया। *आरोपियो की तलाशी लेने पर उनके पास से 14 कछुए मिले जिनकी अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत है ।*

पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि कई लोग तांत्रिक क्रिया करने के लिए उल्लू व कछुए मुंह मांगी कीमत पर खरीदते है इसलिए अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ऊंचे दामों पर वन्य जीवों की तस्करी करना स्वीकार किया ।

वन्य जीव सहित उक्त दोनों आरोपियो को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु वन्य विभाग को सुपुर्द किया गया।

कुख्यात जिलाबदर बदमाश, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।जिलाबदर आरोपी थाना मल्हारगंज क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश, जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध हैं विभिन्न धाराओं के पूर्व के 16 अपराध

जिलाबदर आरोपी करीबन 02 माह से छिपकर काट रहा था फरारी ।

आरोपी की आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर द्वारा किया गया था 01 वर्ष के लिये जिलाबदर ।

इंदौर – पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार एवं कुख्ख्यात व जिलाबदर बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (प्रभारी अपराध शाखा एवं यातायात प्रबंधन) महेश चंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर में अपराधो में फरार आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड करने हेतु थाना प्रभारी अपराध शाखा जिला इन्दौर को निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

इसी अनुक्रम में फरार स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर आरोपी की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना मल्हारगंज इंदौर से जिलाबदर आरोपी अजय उर्फ अज्जू पिता बालकृष्ण नामदेव नि. 36 द्वारकाधीश कालोनी इंदौर का शहर में छिपकर फरारी काट रहा हैं, जिसे थाना क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही में घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम *अजय उर्फ अज्जू पिता बालकृष्ण नामदेव नि. 36 द्वारकाधीश कालोनी इंदौर* का होना बताया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह 2 माह से छुपकर फरारी काट रहा था।
बदमाश अजय उर्फ अज्जू थाना मल्हारगंज का बदमाश होकर इसके विरुद्ध 16 अपराध पहले से पंजीबध्द है ।आरोपी की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) इन्दौर के द्वारा 01 वर्ष की अवधि के लिये इंदौर एवं सीमावर्ती शहरों की राजस्व सीमा से निष्कासन आदेश पारित कर जिलाबदर किया गया था किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।

बदमाश अजय उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर, थाना मल्हारगंज के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading