इंदौर मध्यप्रदेश। धोखाधड़ी के प्रकरण में लंबे समय से फरार एवं ₹10,000 का उदघोषित इनामी शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

थाना तेजाजी नगर क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय इंदौर में कूटरचित रसीदें तैयार कर वाहनों के अस्थाई पंजीयन करने संबंधित घोटाले के प्रकरण में लंबे समय से फरार था आरोपी और छिपकर काट रहा था फरारी ।

इंदौर – क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की थाना तेजाजी नगर इंदौर के अप.क्रं 383/2018 धारा 420,467,468,34 भादवि में फरार आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना तेजाजी नगर की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर फरार आरोपी जमील पिता रहमान खान उम्र 35 वर्ष निवासी 40/2 मिल्लत नगर मोती तबेला थाना रावजी बाजार इंदौर को पकडा ।

आरोपी आरटीओ कार्यालय इंदौर में कूटरचित रसीदें तैयार कर वाहनों के अस्थाई पंजीयन करने संबंधित थाना तेजाजी नगर इंदौर के अप.क्रं 383/2018 धारा 420,467,468,34 भादवि के प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रू. का इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना तेजाजी नगर द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

02 । ऑटो से आकर मोबाइल व लैपटॉप चुराने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना लसूडिया की गिरफ्त में।

एफ आई आर के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त सवारी ऑटो व चोरी किया गया लैपटॉप तथा मोबाइल किया जप्त।

नशा करने व महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी चोरी

इंदौर – पुलिस थाना लसुड़िया पर दिनांक 22 नवंबर 2022 को फरियादी मोहित पांडे निवासी चिकित्सक नगर इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19 11 2022 को मैं अपना जन्मदिन मनाने बाहर गया था की शाम करीब 7:30 बजे कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखे एलजी कंपनी का लैपटॉप, एक पुराना सैमसंग मोबाइल, एप्पल कंपनी के ईयर फोन व नगदी ₹20000 चुरा कर ले गया हैं।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 457 380 भारतीय दंड विधान के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु दिए गए दिशानिर्देशों के अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर सोनाक्षी सक्सेना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से पर्यवेक्षण कर घर के आसपास व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच व तकनीकी आधार पर लैपटॉप व मोबाइल को सर्च करने के निर्देश दिए गए। जिसके पालन में अलग-अलग टीम लगाई गई थी सीसीटीवी चेकिंग के दौरान पाया कि एक सवारी ऑटो से दो अज्ञात बदमाश घटना के समय घटनास्थल के आसपास नजर आए जिनकी तलाश कर ऑटो रिक्शा चालक को सर्च कर उसके ऑटो में सवार आरोपी अमर पिता सुरेश चंदा ने उम्र 25 साल निवासी 36 चिकित्सक नगर बस्ती लसूडिया इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसने अपने साथी पंकज पिता जगत सिंह नरवरिया निवासी पटेल नगर विजय नगर इंदौर के साथ घटना करना बताया। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया एक लैपटॉप एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त सवारी ऑटो जप्त किया गया है। घटना में आरोपी के अन्य आरोपी साथी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं, जिससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया श्री संतोष दूधी व इनके द्वारा गठित टीम उप निरीक्षक नरेंद्र जयसवाल उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र गुर्जर प्रधान आरक्षक नीरज रघुवंशी आरक्षक कुलदीप यादव आरक्षक सोनू पांडे आरक्षक प्रमोद गिल आरक्षक नरेश चौहान आरक्षक अजय प्रजापति आरक्षक धनराज वाघेला आरक्षक प्राणीत भदोरिया कि सराहनीय भूमिका रही ।

03। घर से लेपटॉप चुराने वाला चोर, पुलिस थाना लसूडिया की गिरफ्त में।

आरोपी ने अपने ही सगे चाचा के घर से चोरी किये थे दो लैपटॉप

एफ आई आर के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर, चोरी किए दोनों लैपटॉप किए बरामद।

नशा करने पर महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी अपने ही चाचा के घर में चोरी।

इंदौर — पुलिस थाना लसूड़िया पर दिनांक 22 नवंबर 2022 को फरियादी मनजिंदर सिंह निवासी निरंजनपुर खालसा चौक ने रिपोर्ट किया कि मैं गुरुद्वारे गया था तब तक घर में रखे दो लैपटॉप एचपी कंपनी के कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं।फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 457 380 भारतीय दंड विधान के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर सोनाक्षी सक्सेना द्वारा घटना के संबंध में सूक्ष्म रूप पर्यवेक्षण कर थाना प्रभारी को टेक्निकल जानकारी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में तकनीकी आधार पर लैपटॉप को सर्च कर उसका लोकेशन ज्ञात किया गया जिसमें पाया लैपटॉप का लोकेशन तुलसी नगर में है जिस आधार पर संबंधित स्थान पर घेराबंदी कर लैपटॉप संचालक जयदीप सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 21 साल निवासी तुलसी नगर इंदौर को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने लैपटॉप चोरी करना स्वीकार किया। जो फरियादी का सगा भतीजा होना पाया गया ।

आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लैपटॉप बरामद किए जा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । और भी वारदातों के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया श्री संतोष दूधी व उनकी टीम के उप निरीक्षक नरेंद्र जयसवाल उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक नीरज रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक सोनू पांडे, आरक्षक प्रमोद गिल, आरक्षक नरेश चौहान, आरक्षक अजय प्रजापति, आरक्षक धनराज वाघेला, आरक्षक प्राणीत भदोरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading