इंदौर मध्यप्रदेश। इन्दौर के थाना तुकोगंज में संचालित मूक बधिर पुलिस सहायता केन्द्र के 20 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर, पुलिस अधिकारियों ने मूक बधिर दिव्यांगजनों का किया सम्मान

इंदौर – दिनांक 22 नवंबर 2022- इन्दौर नगरीय पुलिस थाना तुकोगंज में संचालित मध्य प्रदेश मूक बधिर पुलिस सहायता केंद्र के 20 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस थाना तुकोगंज इन्दौर परिसर में इंदौर पुलिस एवं आनंद सर्विस सोसाइटी (मूक बधिर दिव्यांग बच्चो की संस्था) के द्वारा मूक बधिर व दिव्यांगजनों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र के मुख्य आतिथ्य में, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 राजेश रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली वी.पी. शर्मा, थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा, आनंद सर्विस सोसायटी संचालक ज्ञानेन्द्र पुरोहित, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल, सदस्य संगीता चौधरी, सदस्य धर्मेंद्र पंड्या, लायंस क्लब ऑफ इंदौर शताब्दी की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, लायन पी. डी शर्मा, रोटेरियन राजू सैनी सहित मूक बधिर दिव्यांग अतिथिगण उपस्थित रहे ।

यह कार्यक्रम मुख्य रुप से मूक बधिरों की बैडमिंटन में विश्व चौंपियन (डेफ ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट) गौरांशी शर्मा, शूटिंग चौम्पियन हर्षित ठाकुर, मूक बधिर कार्यकर्ता सतीश गौतम, मूक बधिर उद्यमी मीना कौर आदि अन्य मूकबधिर एवं दिव्यांगजन सहित मूक बधिर पुलिस सहायता केंद्र की टीम को मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर इंदौर व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया जाकर उन्हें प्रशंसस्ति पत्र वितरित किये गये । साथ ही तुकोगंज थाना अंतर्गत वंचित वर्ग से शासकीय सेवा में चयनित हुए हितेश गोठवाल, हर्ष वर्मा, आकाश आवले को चाणक्य कोचिंग के सहयोग से पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया।



इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने सभी दिव्यांगजन को संबोधित करते हुए, अल्बर्ट आइंस्टीन का उदाहरण देते हुए कहा कि दिव्यांग्ता कभी भी आड़े नहीं आती बस हमे हौंसला रखना चाहिए। आप सभी अन्य सामान्य लोगों के लिये मिसाल हो, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों के बाद भी अपनी लगन व मेहनत एवं आत्मनिर्भरता से सफलता का मुकाम हासिल किया है, इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र है।

इस दौरान मूक बधिर बच्चों ने एडिशनल कमिश्नर श्री राजेश हिंगणकर को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी से आनंद सर्विस सोसायटी के ज्ञापन पर राष्ट्रगान को मान्यता हेतु वर्ष 2003 में सहायता करने पर धन्यवाद दिया और सांकेतिक भाषा में राष्ट्र गान भी गाया।

थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा ने मूक बधिर सहायता केन्द्र के बारें में जानकारी देते हुए बताया की पिछले वर्ष भी भारत की प्रथम मूक बधिर नर्स का सम्मान किया था और उनको शैल्बी अस्पताल में नौकरी लगवाने में भी सहयोग प्रदान किया गया था। रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श के अतुल ठाकुर और आभा ठाकुर ने मूक बधिर बच्चों की सहायता के संबंध में अपनी बात रखी।

कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार म.प्र मूक बधिर पुलिस सहायता केंद्र की संचालक मोनिका पुरोहित रही वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ज्ञानेंद्र पुरोहित ने किया औरं अंत में सभी का आभार अतुल राठौर ने व्यक्त किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading