इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्र छात्राओं को पढाया सामाजिक अपराधों एवं साइबर जागरुकता का पाठ*

छात्र- छात्राओ को किया नशे एवं मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक।

इंदौर दिनांक 14 नवंबर 2022- वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड, महिला अपराध एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने एवं नशे के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को सचेत करते हुए नशे की लत से लोगों को दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लोगों को इन अपराधों के बारेँ में सामाजिक जागरूकता लाने के लिए निरंतर रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन 4 आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना भवरकुआं के थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया अपनी टीम के साथ भंवरकुआं स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टल्स में के स्टूडेंट्स के बीच पहुंचकर उन्हें साइबर अपराधों, महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों व इनसे बचाव के तरीके एवं नशे से दूर रहने के लिए नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
थाना प्रभारी भवरकुआं की टीम आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान शर्मा एकेडमी के छात्र छात्राओ के बीच पहुंची। भँवरकुआं पुलिस व्दारा स्टूडेंट्स की सामाजिक जागरुकता की पाठशाला लगाते हुए, उन्हें साईबर ठगी के मामलो में सतर्कता व सावधानी बरतते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अननोन आईडेंटिटी के लोगों से संपर्क या तो न करें या बहुत सोच समझकर और सावधानी के साथ ही करें बताया गया।

छात्र छात्राओ को नशा व मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी देकर नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए, इनसे हम किस प्रकार बस सकते हैं और वर्तमान परिदृश्य में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस के हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading