इंदौर। क्राइम 01। ट्रकों की हेरा–फेरी कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराए।

आरोपियों के द्वारा गुजरात के थाना छोटाउदयपुर के प्रकरण में 05 ट्रकों (कीमत करीब 1.5 करोड़) की हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने पर पंजीबद्ध अपराध में, आरोपी चल रहे थे फरार ।

आरोपियों के द्वारा झूठ बोलकर ट्रक मालिक से ट्रको को कम पैसों का डाउनपेमेंट कर एग्रीमेंट करके, किश्त न भरते हुए ट्रक को अन्य व्यक्तियों को बेचकर करते थे ठगी ।पूछताछ में आरोपियों के द्वारा उज्जैन, रतलाम सहित कई शहरों में इसी तरह से सस्ते दामों पर ट्रक लेकर किश्त न भरते हुए उन्हें राज्य के बाहर बेचना किया स्वीकार।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है।

कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से, थाना छोटा उदयपुर गुजरात के अपराध धारा 406,420,114 भादवि के अपराध में फरार आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। उक्त मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व गुजरात पुलिस ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के फरार आरोपियों को घेराबंदी कर (1).शाहनवाज पिता सादिक खान निवासी – तराना जिला उज्जैन,(2).अब्दुल गफ्फार पिता महम्मद इस्माइल निवासी विजय पैलेस राजेंद्र नगर इंदौर को पकडा ।

पूछताछ में आरोपियों के द्वारा बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुजरात एवं उज्जैन आदि कई शहरों में ट्रकों को किराए पर या खरीदने के बहाने एग्रीमेंट कर बची किश्तों को भरने का झूठ ट्रक मालिक को बोलकर , न तो ट्रकों की किश्त भरते थे और न ही उनके ट्रक वापस करते थे, बाद में उन ट्रकों को मेवाती गैंग को बेचकर पैसे कमाते थे, स्वीकार किया हैं। इसी तरह गुजरात में फरियादी से 05 ट्रकों को लेकर किसी अन्य को बेचते हुए धोखाघड़ी की, जिस पर फरियादी के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना छोटा उदयपुर में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था और इसी तरह अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उज्जैन सहित कई शहरों में ट्रकों की हेराफेरी करने के प्रकरण में आरोपी फरार थे।

आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही गुजरात पुलिस के द्वारा की जा रही है। प्रकरण में विवेचना एवं पूछताछ जारी है जिसमें अन्य कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इंदौर। क्राइम 02। लोगों से मोबाइल चोरी व छीनने वाली शातिर मोबाईल चोरों की गैंग, पुलिस थाना भंवरकुआ की गिरफ्त में।
बदमाशों से ब्रांडेड कम्पनियों के चोरी व छीने गए, करीब 10 लाख कीमत के 40 मोबाइल बरामद।
बदमाशो ने थाना भँवरकुआं क्षेत्र के साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य थाना क्षेत्रो के अलग अलग स्थानों से लोगों से मोबाईल फोन चोरी/ झपट्ने/ जेबकटी/ छीनने की कई घटनाओं को दिया है अंजाम ।
आरोपियों से बरामद 40 मोबाइल में, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, रेडमी, नोकिया, ओप्पो, पोको, टैक्नो, नारजो व एमआई तथा अन्य कई बड़ी कम्पनियो के मोबाइल।

बदमाश सुनसान इलाके व पैदल चलने वाले लोगो को बनाते थे, अपना निशाना
बदमाश राईडर हाई स्पीड मोटरसाईकलो से देते थे, घटनाओ को अंजाम

इन्दौर – पुलिस थाना भवरकुआं द्वारा मोबाइल चोरी और छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर मोबाइल चोरों की गैंग को पकड़कर उनसे 40 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली है।

क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी थाना भँवरकुआं शशिकांत चौरसिया द्वारा थाना क्षेत्र में नकबजनी, वाहन, मोबाईल चोरी करने वाले बदमाशो की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाला एक बदमाश पकड़ में आया।
जो कि, दिनांक 03-06-22 को फरियादिया मीनल अग्रवाल के साथ दो अज्ञात बदमाशो द्वारा झपटा मारकर मोबाईल चोरी करने की घटना पर से थाना भँवरकुआं इन्दौर पर अपराध धारा 379, 356, भा.द.वि. का प्रकरण में अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में फरियादिया के चोरी गये मोबाईल की तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी दिनेश टाकिया पिता हीरालाल टाकिया अहिरखेडी दिग्विजय नगर इंदौर को पकड़ा तथा इससे फरियादिया का उक्त मोबाईल जप्त किया गया।
आरोपी ने पूछताछ मे उक्त मोबाईल बाबु उर्फ बोडिया से खरीदना बताया। इस आधार पर आरोपी बाबु उर्फ बोडिया पिता किशन उम्र 23 साल निवासी अहिरखेडी दिग्विजय नगर मल्टी बी 50 इंदौर तथा उसके साथी रोहित उर्फ लिबर्टी पिता रतन सिंह निवासी अहिरखेडी दिग्विजय नगर मल्टी डी ब्लाक इंदौर एवं मुकेश पिता अमर सिंह उम्र 23 साल निवासी अहिरखेडी इंदौर* को पकड़ा गया उक्त गैंग का एक साथी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश कांणा कुछ दिन पूर्व थाना अन्नपूर्णा मे चोरी के मोबाईलो के साथ गिरफ्तार हो चुका है।
पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ पर उन्होंने थाना भँवरकुआ व आस पास थाना क्षेत्र से मोबाईल छीनने, झपटने, चोरी करने की कई घटना करना स्वीकार किया है, जिसमे 40 मोबाईल उक्त अपराधियो से जप्त किये गये है।
आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए जिनसे पूछताछ की जा रही है जिसमें बदमाशो से उक्त घटनाओ के अलावा ओर भी बड़ी घटनाओ के खुलासे होने की संभावना है। प्रकरण में पूछताछ एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं निरी शशिकांत चौरसिया वह उनकी टीम के परि. उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र यादव, सउनि जगदीश सोलकी , प्रआर 2153 लक्ष्मण वास्कले, प्रआर 583 जितेन्द्र परमार , आर1630 कपिल, आर 237 श्याम व साईबर पुलिसकर्मी डीसीपी जोन-4, प्रआर. आशीष शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

इंदौर। क्राइम 03। शातिर “चोरों की टोली” चोरी की योजना बनाते हुए, क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना खजराना की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।

आरोपियों की खजराना क्षेत्र स्थित शहीद पेट्रोल पंप पर थी चोरी करने की योजना

आरोपियों के कब्जे से रॉड, पेचकस, आरी का पत्ता, टॉमी, 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

आदतन आरोपी हमीद विरुद्ध 13, इकबाल के विरुद्ध 13, हासिम के विरुद्ध 03 अपराध, होकर आबकारी, नकबजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट जैसे गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध है ।

इंदौर – पुलिस कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना खजराना क्षेत्र के स्कीम न.134 के पास खाली मैदान में कुछ व्यक्ति मिलकर शाहिद पेट्रोल पंप पर चोरी करने की योजना बना रहे है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना खजराना की टीम नें संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी (1). हमीद खान पिता कल्लू खान, निवासी हीना कॉलोनी खजराना,इंदौर, (2).फिरोज खान पिता सलीम, निवासी हीना कॉलोनी खजराना,इंदौर, (3).इकबाल पिता रशीद, निवासी हीना कॉलोनी खजराना,इंदौर,(4).हासिम अली पिता राजा अजहरी निवासी बड़ी दरगाह के पास झोपड़ पट्टी,इंदौर को पकडा।

आरोपियों के कब्जे से रॉड, पेचकस, आरी का पत्ता, टॉमी, 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध धारा 401 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading