नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के 04 आरोपी, क्राईम ब्राँच इन्दौर की कार्यवाही में धराए, जिनसे कुल 05 वारदातों का हुआ खुलासा।आरोपी ने पूछताछ में इंदौर शहर के थाना तिलकनगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र में घरों में घुसकर चोरी की कई वारदाते कर सोने चांदी के आभूषण तथा थाना तिलक नगर, कनाडिया, कोतवाली जिला धार क्षेत्र से 03 वाहन चोरी की वारदातो को अंजाम देना स्वीकारा ।आरोपियो से नकबजनी किए सोने–चांदी के आभूषण एवं चोरी किए 03 दोपहिया वाहन सहित (कुल मशरूका करीब 08 लाख रू) बरामद।सभी आदतन आरोपीयो के विरुद्ध वाहन चोरी, धोखाधड़ी, नकबजनी, हत्या का प्रयास,लूट सहित कई गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की है संभावना। इंदौर- दिनांक 3 अक्टूबर 2022- क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि शातिर नकबजन गैंग के आरोपी जिसने शहर में कई जगह लोगो के घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोरी की मोटर साइकिल से शहर में घूम रहे है।जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना तिलकनगर पुलिस के साथ कार्यवाही कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम (1).जावेद पिता अब्दुल गफ्फार निवासी– सूर्यनगर काकड़ इंदौर (2).शौकत पिता यूसुफ अली निवासी हरिजन कॉलोनी चोक जिला धार, (3).मनीष उर्फ अंधा पिता मदन गिरी निवासी 15 नंबर गली d सेक्टर नंदबाग कॉलोनी इंदौर, (4). गोलू उर्फ शाहरुख पिता जब्बार खान निवासी अशरफी नगर खजराना इंदौर को पकड़ा । आरोपीयो से विस्तृत पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा कबूली गई नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाएं निम्न है: (01)तिलकनगर क्षेत्र के 304, क्रिश विला अपार्टमेंट,बृजेस्वरी एक्सटेंशन इंदौर में फरियादी के घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की घटना को अंजाम देना कबूला, जिसपर से फरियादी द्वारा थाना तिलक नगर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबध्द कराया गया था।(2).थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के भवानीपुर कॉलोनी के 104 न.फ्लैट में फरियादी के घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण व नगदी चुराना कबूला किया, जिसपर से फरियादी द्वारा थाना अन्नपूर्णा इन्दौर पर अज्ञात आरोपी के के विरुद्ध अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबध्द कराया गया था।(3).थाना तिलकनगर क्षेत्र के रिंग रोड पीपलीहाना चौराहा के पास से फरियादी की एक्टिवा दोपहिया वाहन चुराना कबूला, जिसपर से फरियादी द्वारा थाना तिलकनगर पर अज्ञात आरोपी के के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कराया गया था।(4).थाना कनाडिया क्षेत्र के आलोक नगर से फरियादी की होंडा शाइन मोटर साइकिल चुराना स्वीकार किया गया जिसपर से फरियादी द्वारा थाना कनाडिया पर अज्ञात आरोपी के के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कराया गया ।(5).थाना कोतवाली जिला धार क्षेत्र के ग्राम देलमी से फरियादी की होंडा मोटर साइकिल चुराना स्वीकार किया गया जिसपर से फरियादी द्वारा थाना कोतवाली जिला धार पर अज्ञात आरोपी के के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कराया गया ।आदतन आरोपी जावेद के द्वारा इंदौर शहर के कई क्षेत्रों में नकबजनी की वारदात सहित कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध है।आदतन आरोपी मनीष उर्फ अंधा के विरुद्ध थाना एरोड्रम व थाना जूनी इंदौर, चंदन नगर में चोरी का माल खरीदने के 03 अपराध पहले से पंजीबद्ध है।आदतन आरोपी शौकत थाना तिरला में “धोखाधड़ी” व कोतवाली जिला धार में “हत्या का प्रयास” जैसा गंभीर अपराध पहले हो चुका है पंजीबद्ध ।आरोपी गोलू , थाना खजराना के लूट के प्रकरण में में पहले भी जा चुका है जेल। चारो आरोपियों से नकबजनी का सोना–चांदी के आभूषण व 03 दो पहिया वाहन (कुल मशरूका कीमत करीब 8 लाख रू) बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना तिलक नगर के द्वारा की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य और भी चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान बालाजी रामलीला में रावण-मेघनाथ और अंगद संवाद बना आकर्षण का केन्द्र