इंदौर। महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत, इंदौर पुलिस और नारकोटिक्स विंग ने निकाली नशे के प्रति जागरूकता यात्रा। ’’नशा मुक्त भारत’’ अभियान के तहत सभी ने ली नशे से दूर रहने की ’’शपथ’’। इन्दौर दिनांक 03 अक्टूबर 2022 – नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूकता लाने एवं नशे की लत से लोगों को दूर करने के उद्देश्य से म प्र शासन द्वारा महात्मा गांधी जी जयंती के अवसर पर ’’नशा मुक्ति अभियान’’ की युद्ध स्तर पर शुरुआत की गई है। पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन मे अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) इंदौर मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नशे को रोकनें के लिए ऑपरेशन प्रहार, नार्को हेल्पलाईन आदि के द्वारा लगातार नशे के अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसके साथ ही इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस अभियान के अनुक्रम में ही महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनके नशा मुक्त समाज के प्रयासों को आत्मसात करते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट, नारकोटिक्स विंग इंदौर, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग इंदौर, एनसीसी 9th बटालियन इंदौर एवं नेहरू नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने मिलकर नशा मुक्त भारत बनाने के लिए नशे के प्रति लोगों में जागरूकता हेतु एक यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर हेमलता, उप पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स संतोष हाड़ा, निरीक्षक राधा जामोद, उपनिरीक्षक शिवम ठक्कर सहित पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के रिजर्व बल, नारकोटिक्स पुलिस की टीम, एनसीसी कैडेट्स, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पदाधिकारीगण एवं नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने एक जागरूकता यात्रा पलासिया चौराहे से शुरुआत करते हुए पत्रकार चौराहा साकेत चौराहा से गिटार चौराहा होते हुए नारकोटिक्स विंग्स पलसिया पर समापन किया गया। इस दौरान सभी ने लोगों कोनशे के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए कि नशा किस प्रकार हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है इसलिए इस से हमेशा दूर रहने व इससे बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हमेशा नशे से दूर रहने की शपथ भी ली गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाजी रामलीला में श्री राम ने किया बाली का वध शातिर गैंग के 04 आरोपी, क्राईम ब्राँच इन्दौर ने किया गिरफ्तार कई थानों को वारदात
You must be logged in to post a comment.