बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत के खेकड़ा नगर में चल रही श्री बालाजी रामलीला में राम का अंगद को रावण के दरबार में भेजने से लेकर संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा भंग करने तक का भव्य मंचन हुआ। रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी सुधीर धामा, मनीष जैन, सोनू वर्मा, खेकड़ा के एसएचओ डीके त्यागी ने श्रीराम की आरती से किया। रामलीला में राम-सुग्रीव द्वारा अंगद को लंका भेजना, अंगद द्वारा राम का संदेश रावण को देना, अंगद द्वारा पैर जमाकर लंका के शूरवीरों को चेतावनी देना, रावण-राम की सेनाओं का युद्ध आरम्भ होना, मेघनाथ द्वारा ब्रहमास्त्र का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित करना, हनुमान का संजीवनी लेने जाना, हनुमान-कालनेमी युद्ध, संजीवनी बूटी से सुशैन बैद्य द्वारा लक्ष्मण की मूर्छा भंग करने तक का धार्मिक शिक्षाओं से ओतप्रोत सुन्दर नाटय रामलीला के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन, सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद माहेश्वरी, मनोज धामा चार्ली, मोहित जैन, मोहन बेदी, अंकुश जैन, अरुण कुमार यादव, नरेश यादव, ललित तवर, अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा, अनिल शर्मा, सूरज डांसर, अनुज कश्यप, नितिन सिंघल, अंकित रोहिल्ला सहित सैंकड़ों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।




रावण का किरदार देखने पहुॅंचे हजारों की संख्या में लोग

हनुमान द्वारा अशोक वाटिका को तहस-नहस करने, सोने की लंका को दहन करने और रावण किरदार की प्रस्तुति ने जीता सभी का मन

रामलीला देखने आये हजारों दर्शकों के लिए श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा के आयोजनकर्त्ताओं द्वारा की गयी थी नाश्ते की व्यवस्था


धार्मिक रामलीला खेकड़ा की रामलीला में आये अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करके विधिवत रूप से रामलीला का शुभारम्भ किया गया। रामलीला में अशोक वाटिका में सीता-रावण संवाद से लेकर लंका दहन तक का शानदार मंचन रामलीला के कलाकारों द्वारा किया गया। रावण के किरदार का अभिनय करने वाले पुष्पेन्द्र शर्मा ने हजारों लोगों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हनुमान द्वारा अशोक वाटिका को तहस-नहस करने, सोने की लंका को दहन करने, रावण के दरबार का नृत्य और रावण किरदार की शानदार प्रस्तुति ने रामलीला के अंत तक हजारों लोगों को रामलीला मंचन देखने को लालायित रखा। रामलीला में रावण, हनुमान और नृत्य करने वाले कलाकारों की प्रस्तुति की सभी ने प्रशंसा की। रामलीला देखने आये हजारों दर्शकों के लिए श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा के आयोजनकर्त्ताओं द्वारा नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर प्रधान दीपक शर्मा, महामंत्री पुष्पेन्द्र शर्मा, डॉयरेक्टर नरेश शर्मा, रमेश वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सुनील अग्रवाल, अनुराग, गौरव वर्मा, तरुण गुप्ता, नेतराम, रविकांत, जतिन, अनुराग, जयंत, हेमंत, धीरज, गौरव, नवाब सिंह, अरुण धामा सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading