ऑनलाईन ठगी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये आवेदिका के 1,97,500/– रूपये वापस।ठग द्वारा आवेदिका को बैंक अधिकारी बनकर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने के नाम से क्रेडिट कार्ड एवं बैंक OTP की जानकारी प्राप्त कर किया था ऑनलाइन फ्रॉड ।क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।इंदौर – दिनांक 21 सितंबर 2022- फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल की टीम द्वारा आवेदिका अमृता निवासी इंदौर से फ्राड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि ठग द्वारा बैंक अधिकारी बनकर आवेदिका को कोटक बैंक के खाते पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने का झूठ बोलते हुए आवेदिका के क्रेडिट कार्ड की जानकारी एवं OTP प्राप्त करके आवेदिका के कोटक बैंक से 1,97,500/– रुपए की आहरित कर, उक्त राशि को अन्य वॉलेट अकाउंट पर ट्रांसफर कर की थी ठगी ।जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल के द्वारा आवेदिका से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक एवं वॉलेट कंपनी से संपर्क कर आवेदिका की आहरित राशि 1,97,500/– रूपये स्वंय के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये। आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा बैंक अधिकारी/कर्मचारी बनकर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने के नाम से कॉल या मैसेज के माध्यम से आपकी बैंक संबंधि जानकारी व OTP मांगने पर कभी किसी से द्वारा शेयर ना करे। अन्यथा आप भी ठगी का शिकार हो सकते है, इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445 पर सूचित करे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस थाना चंदन नगर ने पकड़ा भारी मात्रा में अवैध शराब , वाहन. मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना द्वारिकापुरी की गिरफ्त में।