इंदौर। भारी मात्रा में अवैध शराब का इंडिगो कार में परिवहन करते हुए आरोपी चालक को अवैध शराब के साथ, पुलिस थाना चंदन नगर ने पकड़ा।आरोपी द्वारा इंडिगो कार से ले जाई जा रही कुल 720 क्वार्टर देशी लाल मसाला शराब (कीमती लगभग 75,000 रुपए) को किया जप्त।इंदौर -दिनांक 21 सितम्बर 2022- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाली कार को उसके चालक सहित पकड़ा गया है।क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना चंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की इंडिगो कार क्रमांक MP07 CB3937 में अवैध शराब भरकर स्कीम नंबर 71 रोड़ पर किसी को बेचने के लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम तैयार कर स्कीम नंबर 71 इंदौर में घेराबंदी कर उक्त सफेद इंडिगो कार को पकड़ा जिसके चालक से उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम अंकित पिता विजय बहनिया उम्र 30 साल निवासी रामानंद नगर इंदौर का होना बताया। जिसके कब्जे से उक्त कार में देशी लाल मसाला शराब के 720 क्वार्टर मिले (कीमती लगभग 75,000 रुपए)।जिससे उक्त शराब के बारे में पूछते कोई कागजात होना नहीं बताया। बाद मौके पर विधिवत कार्यवाही कर उक्त कार को मय आरोपी एवं शराब के थाने लाया गया उक्त प्रकरण में थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से उक्त अवैध शराब के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक अभय नेमा, सउनि दीपेश गोराना, प्रआर पंकज सांवरिया, प्रआर अभिषेक सिंह पंवार, प्रआर कमलेश चावड़ा की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस आयुक्त प्रणाली में बाउण्ड ओवर के उलंघन पर जेल भेजने की लगातार कार्यवाही जारी… क्राइम ब्रांच इंदौर ने ठगी के लाखो रुपए वापस करवाएं.