आरोपियों से चोरी की गई 3 मोटर साइकिल बरामद।

इंदौर – दिनांक 26 सितंबर 2022 – शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु , पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा तीन शातिर वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया है।

विगत दिनों थाना क्षेत्र से वाहन चोरी होने पर फरियादी मनोज मुकाती , अजय राठौर , प्रकाश आहुजा के द्वारा अपने- अपने दोपहिये वाहन के चोरी जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर से अपराध क्रमांक क्रमशः 678/2022, 679/22, 680/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

क्षेत्र में चोरी की घटनाओ पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी द्वाराकपुरी अलका मेनिया उपाध्ये टीमों को लगा कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे । इसी अनुक्रम में पुलिस द्वारा वाहन चोरों की पता रस्सी की जा रही थी कि विवेचना के दौरान आज दिनांक 26.09.2022 को मुखबिर की सूचना पर विदूर नगर चोराहे पर से तीन संदिग्ध लडके दीपक पिता दीलिप निवासी बुध्द नगर इन्दौर ,लखन पिता जगदीश निवासी ग्राम दशनावल तेहसील गोंगाव जिला खरगोन,विशाल पिता राजू पवार निवासी डाकतार कालोनी इन्दौर को पकडा गया। जिनसे पुछताछ करते उनके द्वारा अपने फरार साथी प्रियांशु निवासी- सुर्यदेव नगर इन्दौर के साथ चोरी करना बताया।
आरोपी दीपक, विशाल, लखन के कब्जे से फरियादीगण के चोरी गये मोटर सायकल क्रमशः न्यू हिरो डिलक्स बिना रजिस्टेशन नम्बर , होण्डा साईन रजिस्टेशन नंबर MP09UV7583 , न्यू ड्रिम होण्डा रजिस्टेशन नंबर MP09VA8175 को जप्त किया गया है । इन शातिर चोरों का साथी आरोपी प्रियांशु फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी द्वारिकापुरी निरीक्षक अलका मेनिया उपाध्ये, उनि अशरफ अली अंसारी, सउनि संजय चौहान, प्रआर.3086 अनामत अली, प्रआर.2510 दीपक कौशल,प्रआर.2958 प्रदीप सिंह प्रआर.2122 आनंद मिश्रा, प्रआर.2330 प्रकाश, आर.1658 कुन्दन, आर.2202 रमाशंकर की महत्वपूर्ण व सहरानीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading