महिला अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न प्रयासों/हेल्पलाइन नंबर्स आदि से कराया उन्हें अवगत।इंदौर- दिनांक 13सितंबर 2022- महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध /मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर के दिशा निर्देशन में महिला सुरक्षा शाखा व महिला थाना इंदौर की टीम विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूल/ कॉलेज बस्तियों, सार्वजनिक स्थानों आदि में जाकर बच्चियों एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं महिला अपराधों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महिला थाना और महिला सुरक्षा शाखा की टीम के द्वारा निरीक्षक क्लियर डामोर के सानिध्य में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम माध्यमिक विद्यालय बीएसएफ एरोड्रम क्षेत्र में पहुंची।टीम के द्वारा बालिकाओं से बातचीत की गई और उन्हें उनकी सुरक्षा के विभिन्न साधनों के बारे में बताया। पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन, वी केयर फॉर यू, 100 डायल, 112 , क्राइम वॉच, साइबर हेल्पलाइन, संजीवनी हेल्पलाइन, सिटीजन कॉप आदि की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और उन्हें मोटिवेट किया साथ ही उन्हें सेल्फ डिफेंस के तरीकों से भी अवगत कराया गया।पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में स्वयं सिद्धा आत्म रक्षार्थ एक समिति बनाई गई है उस समिति में जूडो कराटे की ब्लैक बेल्ट बालिकाएं हैं जो समय समय पर स्कूल/ कॉलेज की छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाती हैं जो आज के समय में उनके लिए अत्यावश्यक है आत्म सुरक्षा हेतु यह सिखलाई भी स्कूल की बालिकाओं को दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार… इंदौर थाना द्वारकापुरी, मे दो मामलों में हुई कार्य वही….
You must be logged in to post a comment.