भय में डालकर मंगलसूत्र छीनने वाले 02 बदमाशो को पुलिस थाना हीरानगर ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से सोने का टूटा हुआ मंगलसूत्र कुल कीमती लगभग (50 हजार) एवं घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद। आरोपियों के द्वारा अपनी सोशल मीड़िया की दुनिया को रंगीन करने एवं अपने महंगे शौक पूरा करने के लिये देते थे वारदात को अंजाम। गिरफ्तार आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी मारपीट, बल पूर्व वसूली जैसे गंभीर अपराध है, पंजीबद्ध।

आरोपियो से पूछताछ में अन्य घटनाओ के संबंध में भी खुलासा होने की हैं संभावना ।

महिला अपने मंगलसूत्र मिलने की खबर को सुनकर हुई भावुक, दिया हीरानगर पुलिस को विशेष धन्यवाद।

इंदौर- दिनांक 12 सितंबर 2022- थाना हीरानगर इंदौर द्वारा भय में डालकर मंगलसूत्र छीनने वाले 02 बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण इस प्रकार है, कि फरियादिया के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर बताया कि, उसके द्वारा सब्जी लेने के लिये एम.आर.10 चौराहे पर गयी थी, सब्जी लेकर वापस घर आते समय एक लड़का पीछे से दौड़कर मेरे आगे निकला और पीछे की ओर मुडकर मेरे पास तेजी से आया और धक्का देकर तेजी से दूर खडे उसके मित्र के साथ मोटरसायकल में भाग गया, तभी मेरा ध्यान मेरे गले पर गया तो देखा कि मेरे गले में मेरा सोने का मंगलसूत्र नहीं था। फरियादिया की सूचना पर से तत्काल थाना हीरानगर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी कड़ी में दिनांक 12/09/2022 को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति हाल ही में थाना हीरानगर क्षेत्र में मंगलसूत्र तोड़ने की घटना को अंजाम देने वालो से मिलते जुलते हुलिये के संदिग्ध एक स्थान पर खड़े है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा अपनी पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा उक्त संदेहियो की घेराबंदी कर मोटरसायकल सहित पकड़ा गया। आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करने पर दोनो आरोपियो के द्वारा थाना हीरानगर क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर भागने की घटना को स्वीकार किया। संपूर्ण विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये दोनो आरोपियो के कब्जे से टूटे हुये मंगलसूत्र के दाने एवं घटना में प्रयुक्त गाडी बरामद की गई है।

आरोपियो के उक्त घटनाओ के अतरिक्त अन्य वारदातों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य घटनाओ के संबंध में भी खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियो का विवरण-

  1. हर्ष उर्फ हर्षू पिता रमेश बरगईया उम्र 21 वर्ष नि. 1725 रूप नगर जिला इंदौर।
  2. अंकुर पिता जयराम पाल उम्र 32 साल नि. 59 यशोदा नगर जिला इंदौर। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी हीरानगर दिलीप पुरी, उनि. कमल किशोर, प्र.आर. विनोद पटेल, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. मुकेश जादौन, आर. विशाल जादौन, आर. इमरत यादव, आर. विजय सिंह गौर, आर. अनिल परमार की सराहनीय भुमिका रही है ।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading