हरियाणा की कुख्यात गैंग के 07 आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराएं।आदतन आरोपियों के कब्जे से कुल 10 अवैध फायर आर्म्स( पिस्टल) , कारतूस एवं 02 कार जप्त।क्राइम ब्रांच के द्वार पकड़े गए आरोपियों में “जसवीर पंगाड़ गैंग” का शातिर आदतन आरोपी विक्रमजीत पर हत्या जैसे गंभीर अपराध में हरियाणा पुलिस के द्वारा रखा गया था 25,000/– का ईनाम।आदतन आरोपियों के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, बैंक रॉबरी, अपहरण, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसे गंभीर कई अपराध पहले से है पंजीबद्ध। इंदौर -दिनांक 11 सितंबर 2022 – क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि, कुछ व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घटना कारित करने की नियत से बाणगंगा क्षेत्र में दो कारों से जा रहे है । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा थाना बाणगंगा के साथ कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा जिन्होनें अपने नाम आरोपी (1).विक्रमजीत वाल्मीकि पिता ओमप्रकाश निवासी 1430 सूर्या नगर गली no.22 हिसार हरियाणा (2).निखिल पिता रामावतार निवासी 03,आजाद नगर भिवानी हरियाणा (3).कुलदीप पिता मांगेराम निवासी मकान न.37 छपार जोगियान जिला भवानी हरियाणा (4).जगजीत कुमार पिता राजकुमार निवासी 71 दादम,भिवानी, हरियाणा (5).जसवंत पिता महेंद्र सिंह निवासी ग्राम जमालपुर, तह. भिवानी खेरा जिला भिवानी (6).संदीप कुमार पिता बलवीर सिंह निवासी ग्राम श्री रादखेड़ा जिला जींद (7). मनदीप पिता प्रताप सिंह निवासी ग्राम कोशांबा,मंशा कॉलोनी, जिला भिवानी को पकड़ा।पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल),कारतूस एवं 02 कार को जप्त किया हैं।आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड चेक करवाते पता चला कि आरोपी विक्रमजीत वाल्मिकी जो की हिरायणा की “जसवीर पंगाड़ गैंग” का सदस्य है, जिसके विरूद्ध 10 से 15 अपराध पहले से पंजीबद्ध होकर थाना बरवाड़ा जिला हिसार में “हत्या” जैसे गंभीर अपराध में फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु हरियाणा पुलिस द्वारा 25,000/– के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी संदीप के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 03 अपराध पहले थे पंजीबद्ध।आरोपी मनदीप के विरुद्ध हत्या, अपहरण, आबकारी एक्ट, मारपीट जैसे गंभीर 08 अपराध पहले से पंजीबद्ध।आरोपी जगजीत के विरुद्ध बैंक रॉबरी एवं चोरी जैसे गंभीर अपराध पहले थे पंजीबद्ध।आरोपी निखिल के विरुद्ध हत्या एवं मारपीट जैसे गंभीर 02 अपराध पहले थे पंजीबद्ध।आरोपी जसवंत के विरुद्ध हत्या ,आर्म्स एक्ट,एक्सीडेंट करने जैसे गंभीर 02 अपराध पहले थे पंजीबद्ध।आरोपी कुलदीप उर्फ बुच्चा के विरुद्ध हत्या ,आर्म्स एक्ट करने जैसे गंभीर अपराध पहले थे पंजीबद्ध।उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस की मेहनत रंग लाई शातिर जालसाज ठग खजराना पुलिस गिरफ्त में… हीरानगर पुलिस को मिली कामयाबी 24 घंटे में 14 वर्षीय बालिका को परिवार से मिलवाया..
You must be logged in to post a comment.