पुलिस थाना हीरानगर ने अपहर्ता/गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका को 24 घण्टो के अंदर ही किया दस्तयाब।

परिजनो से नाराज होकर अपहर्ता/गुमशुदा बिना बताये जा रही थी, घर से कही दूर घूमने।

ट्रेन में बिना टिकिट लिये ही बैठ गयी थी अपहर्ता/गुमशुदा, जिसे स्वयं को ही यह पता नहीं था, कि उसे जाना कहा है।

इंदौर – दिनांक 11 सितंबर 2022- हीरानगर पुलिस द्वारा 14 वर्षीय अपहर्ता / गुमशुदा को प्रकरण पंजीबद्ध के उपरांत मात्र 24 घण्टो को अंदर ही कोटा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 08/09/2022 को सूचनाकर्ता रामलाल (परिवर्तित नाम) निवासी जिला इंदौर द्वारा सूचना दी गयी की उसकी लडकी उम्र 14 साल नि. इंदौर बिना बताये घर से कही चली गई है, जो वापस घर नहीं आयी है, की सूचना पर से थाना हीरानगर पर तत्काल अपराध धारा 363 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना हीरानगर की अलग- अलग टीमों को अपह्रता /गुमशुदा उम्र 14 साल की तलाश हेतु संदिग्ध स्थानो पर रवाना कर घटना स्थल के आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. फुटैज घंगाले गये तथा लोगो से पूछताछ की गयी। गुमशुदा/अपह्रता के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि वह दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठी है, जिस पर से तत्काल पुलिस की टीम का गठन किया जाकर उज्जैन रवाना किया गया एवं G.R.P एवं R.P.F पुलिस टीम को लड़की के हुलिये से अवगत कराया गया। हीरानगर पुलिस टीम के उज्जैन पहुंचने पर भी कोई सफलता हासिल नहीं हुयी तो टीम के द्वारा कोटा रेल्वे स्टेशन की G.R.P एवं R.P.F पुलिस को सूचित किया गया। अथक प्रयास करने के उपरांत भी अपहर्ता / गुमशुदा के संबंध में कोई जानकारी न मिलने से संबंधित ट्रेन में उपस्थित टी.टी. आचार्य जी की मदद भी ली गयी, जिनके द्वारा ट्रेन के रिजर्वेशन डिब्बे (S-1 से S-10) तक की चार्ट का भी अवलोकन किया गया किन्तु उक्त गुमशुदा के नाम से कोई टिकिट बुक नहीं था, टिकिट काउंटर से भी उक्त गुमशुदा के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उसके नाम से जनरल बोगी में भी कोई टिकिट बुक नहीं था। लगातार प्रयास करने के उपरांत कोटा रेल्वे स्टेशन की R.P.F एवं G.R.P पुलिस के द्वारा ट्रेन के सभी बोगियो में सघनता से चेकिंग की तो वह अपहर्ता/गुमशुदा लड़की जनरल वार्ड में बिना टिकिट के बैठी पायी गयी। जिसे G.R.P की पुलिस टीम के द्वारा विधिवत अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा गया एवं हीरानगर पुलिस को सूचना दी गयी। जिसे हीरानगर पुलिस की टीम के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध के उपरांत मात्र 24 घण्टो के अंदर ही कोटा से विधिवत दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। दस्तयाब करने के उपरांत अपहर्ता/गुमशुदा को उसके माताजी के सुपुर्द किया गया। इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर गुमशुदा के परिजनों ने पूरी इंदौर पुलिस की टीम को हृदय से धन्यवाद दिया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक दिलीप पुरी, उनि. शिवराज सिंह ठाकुर, आर. विशाल जादौन, आर. मुकेश जादौन, आर, जितेन्द्र गोयल, जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. पुलिस टीम, आर. विजय सिंह गौर की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading