उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो में शुमार अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन मंडोला के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का मनाया जायेगा 50 वां अवतरण दिवसमहाराज श्री के जन्म जयंती महोत्सव में पाद प्रक्षालन, पिच्छी परिवर्तन, शास्त्र भेंट होंगे मुख्य आकर्षण का केन्द्र, जैन श्रावकों को जैन रत्न की उपाधि से किया जायेगा सम्मानितबागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 21 अगस्त को उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो में शुमार अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन मंडोला गाज़ियाबाद के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 50 वां अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम शांतिसागर निकेतन मंड़ौला से पश्चिम की और सुभानपुर गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला सुभानपुर में आयोजित किया जायेगा। महाराज श्री के 50वें जन्म जयंती महोत्सव में बागपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, सोनीपत सहित उत्तर भारत से हजारों जैन श्रद्धालुगण शामिल होंगे। जन्म जयंती महोत्सव में महाराज श्री के पाद प्रक्षालन, पिच्छी परिवर्तन, शास्त्र भेंट महत्वपूर्ण आकर्षण का केन्द्र होंगे। इस अवसर पर जैन श्रावकों को जैन रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। आयोजक आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी ने बताया कि महाराज श्री का जन्म जयंती महोत्सव प्रसिद्ध जैन संत मुनि श्री नमिसागर जी, मुनि श्री सहजानंद जी, क्षुल्लक अनन्तसागर जी के पावन सानिध्य में मनाया जायेगा। बताया कि आने वाले सभी श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी है। आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष मनीष जैन पटवारी, महामंत्री संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रजनेश जैन, अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन परिवार के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, नंदिनी दीदी, रिजुता दीदी सहित उत्तर भारत के विभिन्न मंदिरों की कमेटिया महाराज श्री के 50 वें जन्म जयन्ती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कार्य कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्वविख्यात जैन तीर्थ बड़ागांव में मनाया गया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव इंदौर कुख्यात बदमाश राजकमल थाना खजराना पर गिरफ्तार,,,
You must be logged in to post a comment.