आरोपी रासुका से छूटते ही मचाने लगा था आतंक आरोपी का स्थाई वारंट भी जारी हुआ था, और अवैध वसूली के प्रकरण में चल रहा था फरार,,,, आरोपी पर पूर्व से हत्या सहित करीब एक दर्जन अपराध दर्ज हैं,,, इंदौर। इंदौर थाना खजराना के लिस्टेड बदमाश राजकमल बोडाने पिता दीपक बोडाने निवासी आइ डी ए कॉलोनी स्कीम नंबर 134 कुख्यात बदमाश होकर आरोपी पर पूर्व में रासुका की कार्रवाई थाना खजराना द्वारा की गई थी आरोपी रासुका से छूटने के बाद फिर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया था आरोपी का माननीय न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुआ था जिसके पालन में थाना खजराना की पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। आरोपी थाना खजराना के अवैध वसूली के प्रकरण में विगत 2 माह से फरार चल रहा था जिसमें भी आरोपी पर विधिक कार्रवाही पूर्ण की गई। उक्त सराहनीय कार्य को करने में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा एवं उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक दीपक कुमार प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह आरक्षक देवेंद्र यादव कि सराहनीय भूमिका रही। फाइल फोटो Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 21 अगस्त को बागपत-गाजियाबाद जैन तीर्थ पर पहुॅंचेंगे हजारो श्रद्धालुगण 🚨शहर के थाने भी तिरंगे के रंग में रंगे🇮🇳 चढ़ा देशभक्ति का रंग,,,
You must be logged in to post a comment.