बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्रबंधन कृष्णपाल, अध्यक्ष सुनील प्रधान एवं प्रधानाचार्य अमित चौहान के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर रेस, लेमन रेस और फ्रॉग जंप रेस सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। 50 मीटर रेस में नर्सरी कक्षा से शानवी, देव, आहिद, स्वरांश गौतम, रुद्र, युवराज, मुस्तकीम व अविरल ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी कक्षा से रूहान अहमद, माधव, अक्षित, कुनाल, नीति, देवांश, आहिल, वामिका, समर्थ व अबीर ने बाजी मारी। वहीं यूकेजी कक्षा से वैदेही, मानवी, नव्या, लक्की, मिर्शिका, अनम व जय अदनान ने प्रथम स्थान हासिल किया। लेमन रेस में नर्सरी कक्षा से नक्ष चौधरी, काषवी दीक्षित, मानविक दीक्षित, जियांश, उबेर, आरव, अर्शिया व लविष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी कक्षा से माधव, वीर, नित्या, कनक, हानिया, हीबा, तनविक, इनाया व वामिका विजेता रहे। यूकेजी कक्षा से कार्तिक, पाखी, अनवी, कर्निका, लवन्या, जिक्रा व पृथ्वीराज ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। फ्रॉग जंप रेस में एलकेजी कक्षा से माधव, रूहान, अनाबिया, रिहान, हानिया, कनक, देव, अयान, सोफिया, इनाया, आरव व प्रज्ञा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी कक्षा से लक्की, विनायक, सिया, प्रिषा, मिर्शिका, जिक्रा, वंश व पीयूष अपने-अपने ग्रुप में विजेता रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित चौहान, संजय शर्मा, अजय राणा, पीटीआई अमित व विक्रांत, टीना, सरिता, शिल्पी, दिव्या, प्रसन्नता, क्षमा, हुमैरा, पुष्पा, कोमल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंधिया की कांग्रेस में वापसी के दरवाजे बंद, राहुल गांधी का स्पष्ट रुख; 2020 में पार्टी छोड़ने वालों को नहीं मिलेगी जगह सेंट एंजेल्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस