बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया एवं स्वतंत्रता, समानता, एकता, सम्प्रभुता, न्याय एवं बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने अपने संबोधन में बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में पलक, कनक, ओम, नैंसी, वैष्णवी, सौम्या, सारा, प्रतीक्षा, अवंतिका, आस्था, आंचल, राधिका, माही, एंजेल, अदिति, खुशी, मानसी, समीक्षा, प्रिंसी, वंशिका, यशिका, तनीषा, कशिश, आराध्या, माही, अदा, सुहाना, खुशबू ,आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम में सनोज, गर्वित, ऋषभ, शिवम, अमित, मनीष, बबलेश, राजीव, इमरान, कृष्ण, कमल, मोहित, पलक, सुमन, गीता, ज्योति, निधि आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करना विद्यार्थियों को पड़ा भारी! मल्हार आश्रम के प्राचार्य ने दी जीरो नंबर देने की चेतावनी, वीडियो वायरल