छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों का विरोध करने पर युवक-युवती को घेरकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई मुंबई। मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन उद्यान में घूमने पहुंचे एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 8 से 10 नाबालिग लड़कों के समूह ने पहले कपल पर अश्लील टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर दोनों को घेरकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घाटकोपर पुलिस ने 8 नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती पार्क में घूमने और फोटो खींचने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद नाबालिग लड़कों के समूह ने उन पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं। जब कपल ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लड़कों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक युवक पर चप्पल जैसी वस्तु से हमला करते और युवती के सिर पर लकड़ी या डंडे से वार करते हुए एक लड़का दिखाई दे रहा है। 8 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं, पांच नाबालिगों के अभिभावकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। किरीट सोमैया के बयान से बढ़ी राजनीतिक चर्चा इस घटना को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘मुस्लिम गुंडई’ बताया। उन्होंने दावा किया कि फीनिक्स मॉल के पास हिंदू युवक-युवती पर हमला किया गया। उनके बयान के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय भी बन गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वायरल वीडियो, पीड़ितों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विंध्य प्रदेश के पुनर्निर्माण की मांग तेज, 15 जिले और 4 संभाग बनाने का प्रस्ताव शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 10 करोड़ की धोखाधड़ी, पति-पत्नी गिरफ्तार