जगत कल्याण, गौ रक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प लेकर निकले ‘बिछू बाबा’, इंदौर के मरी माता चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत। उज्जैन। मध्य प्रदेश में आस्था और कठिन तपस्या का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। ओंकारेश्वर के खेड़ी घाट से उज्जैन महाकाल तक 140 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा हाथों के बल पूरी की जा रही है। यह यात्रा 17 सितंबर, राधाष्टमी के पावन अवसर पर शुरू हुई है। यात्रा का नेतृत्व गुरुजी निहाल सिंह जी गुरु महाराज कर रहे हैं, जिन्हें ‘बिछू बाबा’ के नाम से जाना जाता है। बाबा बैजनाथ धाम में निवास करने वाले गुरुजी पिछले 10 वर्षों से कठिन तपस्याएं और धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं। यात्रा इंदौर के मरी माता चौराहे से आगे बढ़ चुकी है। यहां जय शिव मित्र मंडल की ओर से अजय पटेल ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और गुरुजी को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। आस्था, तपस्या और संकल्प से जुड़ी इस यात्रा का उद्देश्य जगत कल्याण, विश्व कल्याण, गौ रक्षा और धर्म रक्षा बताया गया है। ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकालयात्रा दूरी – लगभग 140 किलोमीटर ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें।newsnationalworld.com Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एयरपोर्ट रोड पर पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, 45 लीटर पेट्रोल भरवाकर कार चालक फरार सिवनी के एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा पर कथित वसूली के गंभीर आरोप, अब सामने आ रहे पीड़ित