दो आरोपियों को पहले ही भेजा जा चुका था जेल, फरार तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार जवा, रीवा। रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुंहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जवा अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में जवा पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गईं तीन भैंसें बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल टाटा मैजिक लोडर वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 नवंबर 2026 को फरियादी रामभोले जायसवाल पिता गजाधर जायसवाल निवासी नगमा थाना जवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के सामने बने बाड़े में बंधी एक भैंस और पड़िया को अज्ञात चोर बाड़े का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर थाना जवा में अपराध क्रमांक 340/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।इसी दिन अनिल सिंह पटेल निवासी अकौरी थाना जवा एवं प्रभावती त्रिपाठी निवासी बराह थाना जवा ने भी भैंस चोरी होने की अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। इन शिकायतों पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 341/26 एवं 342/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना जवा स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तीनों चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला कौशाम्बी स्थित पशु मेले से चोरी की गईं तीन भैंसें बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सोनकर पिता स्व. जयराम सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासी खरिहानी थाना सोहागी जिला रीवा तथा इंतजार नट पिता छटंकी नट उम्र 31 वर्ष निवासी जारी बाजार गड़ैयाखुर्द थाना कौंधियारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 11 नवंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही भैंस चोरी में इस्तेमाल की गई टाटा मैजिक लोडर गाड़ी क्रमांक यूपी 70 एनटी 5309 भी जब्त की गई। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी चंद्र दर्शन सोनकर उर्फ मझिला पिता राजेश कुमार सोनकर उम्र 20 वर्ष निवासी गंगतीरा थाना सोहागी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जिसे 19 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनकी रही सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जवा अरविंद सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रन्नू देवी, प्रधान आरक्षक राजरूप साकेत, प्रेमशंकर साकेत, आरक्षक वेद प्रकाश वर्मा, सुधीर मौर्य, उद्देश्य शुक्ला, सोनू सिंह, ब्रजकिशोर, धर्मेंद्र गुप्ता, शरद पाण्डेय एवं महिला आरक्षक वंदना डिण्डोरे की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़ौत में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न डभौरा गौशाला निर्माण घोटाले की जांच करने RES कार्यालय पहुंची EOW की टीम, फर्जी निविदा और करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में इंजीनियरों, बाबुओं और ठेकेदार पर दर्ज FIR की जांच तेज
You must be logged in to post a comment.