जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 600 रुपये। जवा, रीवा। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 नवंबर 2026 को आबकारी टीम ने वृत्त बरौली-चाकघाट अंतर्गत विभिन्न गांवों में दबिश देकर अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग घरों से कुल 1080 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 88 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लाही में राजकली माझी के रिहायशी मकान से 240 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा बुद्धा देवी माझी के मकान से 260 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।इसी तरह ग्राम कुशमैदा में उर्मिला देवी सोनकर के मकान से 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, संगीता साहू के मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा सुनीता देवी सोनकर के मकान से 160 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। ग्राम चांदी में पिंटू माझी के मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, रामनिरंजन माझी के मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। वहीं प्रमिला माझी के मकान से 7 लीटर तथा राकेश कुमार सोनकर के मकान से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।इसके अलावा ग्राम गंगतीरा में रीता देवी माझी के मकान से 100 किलोग्राम, आशा देवी माझी के मकान से 80 किलोग्राम तथा निर्मला देवी केवट के मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। ग्राम कुठिला में कमलाकांत गुप्ता के रिहायशी मकान से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।13 प्रकरण दर्ज, 1.25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त महुआ लाहन एवं हाथ भट्टी मदिरा की अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 600 रुपये बताई गई है। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाउक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर एवं अजय श्रीवास्तव सहित आबकारी आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, शुभम द्विवेदी, आशीष गुप्ता, सुमित पयासी, आकांक्षा द्विवेदी, रितु कोरी एवं अपर्णा सोधिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त रीवा ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डभौरा गौशाला निर्माण घोटाले की जांच करने RES कार्यालय पहुंची EOW की टीम, फर्जी निविदा और करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में इंजीनियरों, बाबुओं और ठेकेदार पर दर्ज FIR की जांच तेज सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर की रस्म पगड़ी में उमड़ा जनसैलाब
You must be logged in to post a comment.