निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई में 9700 लीटर BLACK FORT प्रीमियम रम बरामद, शराब और ट्रक सहित 1.16 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1075 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा आयशर ट्रक जब्त किया है। ट्रक से करीब 9700 लीटर BLACK FORT प्रीमियम रम बरामद हुई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 96 लाख रुपए और ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक गांधी नगर से करोंद की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और तेज गति से आगे बढ़ता रहा। इस दौरान आधार अस्पताल के पास ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक रामकिशन बमोरिया (38), निवासी मंडीदीप को गिरफ्तार किया है। ट्रक में रखी शराब की पेटियों पर सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड, रायसेन का नाम अंकित मिला। हालांकि, शराब के परिवहन और खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज चालक के पास नहीं मिले। मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिवनी के एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा पर कथित वसूली के गंभीर आरोप, अब सामने आ रहे पीड़ित टेलीग्राम पर ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 17.50 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने पूरी रकम वापस कराई