झाबुआ : पेटलावद अर्हम् इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पेटलावद में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय कौशल महासंगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का आयोजन Nursing Champs संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसके निदेशक डॉ. अशोक के. शर्मा हैं। इस कार्यक्रम में डॉ अशोक शर्मा एवं उनकी अनुभवी टीम के प्रशिक्षकों द्वारा नर्सिंग विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक नर्सिंग तकनीकों, क्लीनिकल प्रक्रियाओं, मरीजों की देखभाल तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने के लिए सक्षम बनाना तथा उनके आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता में वृद्धि करना है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अल्पित गांधी ने बताया कि वर्तमान समय में नर्सिंग क्षेत्र में व्यावहारिक दक्षता का विशेष महत्व है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तीन दिवसीय इस कौशल महासंगम में संस्थान के समस्त शिक्षकगण, Nursing Champs के प्रशिक्षक एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के साथ कुशल, दक्ष एवं संवेदनशील नर्सिंग पेशेवर तैयार करना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड के म्यूल अकाउंट का खुलासा; एमडी ड्रग्स और गांजा तस्करी में चार गिरफ्तार पत्रकार धर्मवीर जारवाल के खिलाफ 5 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा, भारतीय पत्रकार संघ BPS ने जताया विरोध