50 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और बाइक जब्त, जब्त मशरूके की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा इंदौर। प्रदीप चौधरी।शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक साथ तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हीरानगर, जूनी इंदौर और राजेंद्र नगर थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूके की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई हीरानगर थाना पुलिस ने की। यहां बाणगंगा क्षेत्र के अवंतिका नगर निवासी रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई जूनी इंदौर थाना पुलिस ने की, जहां आशीष नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। वहीं तीसरी कार्रवाई राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने की। यहां पुलिस ने मनोज और हेमंत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। तीनों थाना क्षेत्रों की कार्रवाई में कुल 50 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में जिनकी संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बारात में आसिफ की मौत, वजह पर सस्पेंस; नोट लूटने की होड़, तेज DJ साउंड या हार्ट अटैक? इंदौर में ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार