खजराना पुलिस ने स्टार चौराहा और सी-21 एस्टेट ग्राउंड क्षेत्र में की कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधि देखकर भागने लगा था आरोपी इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंदौर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में खजराना थाना पुलिस ने हॉटस्पॉट एवं शेडो एरिया में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल जब्त की है। आरोपी की पहचान नारायण मीणा निवासी मालवा मिल क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को थाना खजराना की टीम स्टार चौराहा और सी-21 एस्टेट ग्राउंड क्षेत्र में हॉटस्पॉट एवं शेडो एरिया चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंधेरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नारायण मीणा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खजराना थाने में अपराध क्रमांक 974/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हॉटस्पॉट क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी के पास हथियार होने के उद्देश्य और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त खजराना आशीष पटेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी केपी यादव के नेतृत्व वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक राकेश परमार, प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, योगेश झोपे और आरक्षक जीवन मोबिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोदी राज : विदेश नीति की शर्मनिरपेक्षता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरों पर शिकंजा, नशा तस्करों के खिलाफ भी इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 10 आरोपी गिरफ्तार