धान खरीदी की तैयारियों पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग, जातिगत जनगणना और मतदाता सूची का मुद्दा भी उठाया रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा इनोवा गाड़ी में सिमट जाएगी। बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से धान खरीदी की व्यवस्था और तैयारियों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके साथ ही उन्होंने जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को शामिल करने की मांग उठाई। बघेल ने भिलाई सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। प्रेसवार्ता में बघेल ने धान खरीदी, ओबीसी की भागीदारी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, 17 सिलेंडर जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार 8 महीने से वेतन नहीं, ऊपर से 180 किमी दूर ड्यूटी का आदेश; गरियाबंद में कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रदर्शन