व्यापारिक लाइसेंस पर हस्ताक्षर करने के एवज में मांगे थे 15 हजार रुपये, शिकायत के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने दबोचा इंदौर। प्रदीप चौधरी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर की टीम ने असरावद बुजुर्ग ग्राम पंचायत की सचिव श्यामा साहू को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी सचिव पर व्यापारिक लाइसेंस पर हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। ईओडब्ल्यू की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रेणुका टेकरी, असरावद बुजुर्ग निवासी अनोखी गवलिया ने ग्राम पंचायत में गांव के भीतर व्यापार एवं व्यवसाय संचालित करने के लिए लाइसेंस का आवेदन दिया था। आरोप है कि पंचायत सचिव श्यामा साहू ने लाइसेंस पर हस्ताक्षर करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत आवेदक ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर में की। शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम ने योजना बनाकर 14 नवंबर 2026 को असरावद बुजुर्ग स्थित 7 मील क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान पंचायत सचिव को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज ईओडब्ल्यू ने तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पंचायत सचिव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इन अधिकारियों की रही भूमिका इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक नंदिनी शर्मा, योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, निरीक्षक कैलाशचन्द्र पाटीदार, आमोद सिंह राठौर सहित हरीश वर्मा, अजय चौबे, अजय सोलंकी, नितिन जावरिया, नीलम कुशवाह एवं योगेन्द्र ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले दो मासूम बच्चों का रेस्क्यू, मातृछाया में दिलाया सुरक्षित आश्रय इंदौर में अवैध शराब की होम डिलीवरी का खुलासा, दो वाहन सहित 33.6 बल्क लीटर मदिरा जब्त