चंदन नगर पुलिस ने M.R. Travels की बस में की कार्रवाई, 120.75 बल्क लीटर शराब के साथ बस भी जब्त इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चंदन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यात्री बस से लाखों रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि M.R. Travels की यात्री बस के माध्यम से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चंदन नगर पुलिस ने चंदन नगर चौराहे पर घेराबंदी की। इसी दौरान बस क्रमांक NL01B1500 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बस से 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ बस को भी जब्त कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सागर, सुनील और रतन के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि देवास जिले के खातेगांव में तत्कालीन थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की शराब तस्करी से जुड़े मामले में वाहन से कुचलकर हुई मौत के बाद प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। इंदौर में चंदन नगर पुलिस की इस कार्रवाई को भी अवैध शराब परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से 2 लाख की साइबर ठगी, 24 घंटे में पूरी रकम वापस हीरा नगर में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत